बाढ़ की वजह से गुलाबी से हरी हो गई अफ्रीका की रेटबा झील: Retba Lake
Rebta Lake in Africa

अफ्रीका की रेटबा झील बाढ़ की वजह से प्रदूषित हो गई

झील का रंग बदला तो लोगों की परेशानी बढ़ गई क्योंकि इसका नमक उत्पादन पर असर पड़ेगा।

Retba Lake: अफ्रीका में आई बाढ़ की वजह से जिस झील का रंग गुलाबी था, अब वह इस तरह हरा हो गया है। झील रेटबा के करीब 18 मील तक का हिस्सा बाढ़ के पानी से प्रदूषित हो गया।

अफ्रीका के केप वर्ट पेनिनसुला ऑफ सेनेगल के पास स्थित रेटबा झील में देश का सबसे ज़्यादा नमक बनता है लेकिन बाढ़ इस कदर थी कि सात हजार टन से ज़्यादा नम इसमें बह गया था। इससे मिलने वाले नमक से हजारों लोगों की आजीविका चलती है, लेकिन झील का रंग बदला तो लोगों की परेशानी बढ़ गई क्योंकि इसका नमक उत्पादन पर असर पड़ेगा।