फ्रांस के दक्षिण पूर्व में पोर्ट ग्रिमो नाम का ये छोटा सा खूबसूरत कस्बा है। इसका इतिहास बहुत पुराना नहीं है।एक ज़माने में यहां सिर्फ खेती होती थी। 1962 में यहां शहर बसाने का निर्णय लिया गया था। इसकी ज़िम्मेदारी मशहूर आर्किटेक्ट फ्रेंकोय को दी गई थी, जो सुंदर वास्तुकला में विश्वास रखते थे। उन्होंने बहती नहर और इमारतों में बीचों बीच इस शहर को बसाया था। यहां हर घर के बाहर अपनी नाव बांधने का लंगर है। फ्रांस ने इस खूबसूरत शहर को हेरिटेज सिटी का दर्जा दिया हुआ है।