Special Park: अमेरिका के न्यूयार्क में हडसन नदी के उपर बना पार्क शुक्रवार को लोगों के लिए खोल दिया गया। यह 2.4 एकड़ में फैला है। इसे लिटिल आइलैंड नाम दिया गया है। क्यों कि यह सड़क के करीब 60 मीटर दूर नदी के उपर बना है। यह पार्क टयूलिप के फूल जैसे कंक्रीट के 132 खंभों से बना है। पार्क को हरा भरा रखने के लिए यहां 350 प्रजातियों के पौधे, 65 प्रजातियों की घास और 50 प्रजातियों की झाड़ियां लगाई गई हैं। यहां खेल का एक मैदान और 687 सीटों वाला ओपन थिएटर भी है। खास बात ये है कि इसे सरकार या स्थानीय प्रशासन ने नहीं बल्कि 71 वर्षीय अमेरिकी अरबपति बेरी डिलर ने बनवाया है। इसकी नींव 2013 में रखी गई थी। इसके निर्माण पर करीब 1900 करोड़ रूपये खर्च हुए हैं। बेरी डिलर का कहना है कि कोरोना काल में लोग जिस तरह से परेशान हैं, उनके लिए पार्क संजीवनी का काम करेगा।
Special Park: नदी के उपर बना हैं, ये खास पार्क
