त्रिपुरा के एक गांव में रहने वाला Neel Ranaut अपनी क्रिएटीविटी से न केवल बॉलीवुड हसीनाओं की लाखों की ड्रेसेस को देसी जुगाड़ से कॉपी करते हैं बल्कि उन्हें सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के जरिये शेयर भी करते हैं। दीपिका पाडुकोण से लेकर कियारा आडवाणी तक हर अभिनेत्री के पहनावे को उन्होंने एक अलग तरीके से लोगों के सामाने पेश किया है। गजब का सेंन्स ऑफ हयूमर रखने वाले नील ने कभी पेड़ों के पत्तों, कभी फूलों तो कभी झाड़ियों से वस्त्रों को तैयार किया है।
बहुत से बॉलीवुड सेलेब्स महज 26 साल के नील की क्रिएटिविटी के दीवाने हैं। नील बचपन से ही कुछ अलग करना चाहते थे और हमेशा से ही फैशन की ओर उनका खास रूझान रहा है। त्रिपुरा के नील रनौत दिग्गज डिजाइनर के लिए रैंप वॉक भी कर चुके हैं। दरअसल, नील रनौत के नाम से मशहूर इस शख्स का नाम सरबजीत सरकार है। सेलेब्स फैशन डिजाइनर संदीप खोसला ने भी नील के फैशन सेंन्स को खूब सराहा है।
