Lake in Turkey: लिविंग आईलैंड की उलुबाट लेक सैलानियों के लिए आर्कषण कर केंन्द्र बनी हुई है, जो तुर्किये के बोरसा से 90 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। यहां पर युनानी द्वीप है, जिनकी संख्या 11 है। इसे अपोलिसंटी भी कहकर पुकारा जाता है। इस आईलैड की खास बात ये है कि यहां रहने वाले लोगों की आबादी 25 हजार है, जब कि यहां घूमने के लिए हर महीने 40 हजार तक लोग आते हैं। ये द्वीप अपने ऐतिहासिक और प्राकृतिक महत्व के लिए मशहूर है।
इस द्वीप से सटी झील अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इस झील की सैर करने के लिए सैलानियों के लिए यहां 4 सीजन की नाव यात्राएं होती हैं। यहां का इकोसिस्टम मजबूत होने के कारण इसे रामसर साईट में शामिल किया गया है। दरअसल, यहां पर कई लुत्पप्राय पक्षी पाए जाते हैं। ये द्वीप प्योगो कॉर्मोरेंट, बगुले समेत अनेक पक्षियों का प्रजनन क्षेत्र कहलाता है। यहां पर पतझड़ के मौसम में सबसे ज्यादा सैलानी यहां के नजारों का लुत्फ उठाने के लिए यहां का रूख करते हैं। इतना ही नहीं साल 2000 में इस लेक को इंटरनेशनल लिविंग लेक्स नेटवर्क की सूचि में शामिल कर लिया गया है।
