why dog crying at night
why dog crying at night

जानिए क्यों रात में रोते हैं कुत्ता? शायद आपकी सोच है ये बात बाहर!

Causes of Dogs Cry At Night : क्या आपने कुत्ते को रात में भौंकते देखा है? क्या आपने कभी इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश की है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह?

Dogs Cry At Night : रात के सन्नाटे में जब कुत्तों के रोने की आवाज सुनाई देती है, तो कई लोगों के मन में डर या जिज्ञासा उत्पन्न होती है। यह एक आम लेकिन रहस्यमयी घटना मानी जाती है, जिसे लेकर वैज्ञानिक और पारंपरिक दोनों तरह की धारणाएं काफी ज्यादा प्रचलित हैं। अक्सर लोग इसे अशुभ से जोड़ते हैं, लेकिन जरूरी नहीं है कि कुत्ते का भौंकना या रोना अशुभ होता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

संवाद का तरीका

कुत्ते, भेड़ियों के वंशज हैं, और भेड़िए अक्सर लंबी दूरी तक संवाद करने के लिए “हाउल” करते हैं। इसी तरह, कुत्ते भी रोकर (howling) अपने समूह के अन्य सदस्यों या आसपास के अन्य कुत्तों से संवाद करते हैं।

Dog Crying at Night
Dog Crying at Night

अकेलापन

यदि कुत्ता अकेला महसूस करता है, तो वह अपने मालिक को बुलाने या अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए रो सकता है। खासकर अगर वह नया है या उसे हाल ही में अलग किया गया हो, तो यह समस्या अधिक देखने को मिलती है।

किसी चीज की चेतावनी

कुत्तों की सुनने की क्षमता इंसानों की तुलना में बहुत अधिक होती है। वे ऐसी आवाजें भी सुन सकते हैं, जो हमें नहीं सुनाई देतीं। जब वे कोई असामान्य आवाज या किसी अनजान व्यक्ति की उपस्थिति को महसूस करते हैं, तो वे अपने रोने के माध्यम से सतर्क करने की कोशिश करते हैं।

अगर कोई कुत्ता दर्द में है, बीमार है, या उसे भूख लगी है, तो वह अपनी तकलीफ जताने के लिए रो सकता है। इस स्थिति में, कुत्ते के व्यवहार पर ध्यान देना और जरूरत पड़ने पर उसे पशुचिकित्सक के पास ले जाना जरूरी है।

Dog Crying
Dog Crying
  • भारतीय समाज में एक आम धारणा है कि कुत्तों का रात में रोना किसी अनहोनी या मृत्यु का संकेत होता है। हालाँकि, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
  • कुछ लोगों का मानना है कि कुत्ते उन ऊर्जाओं को महसूस कर सकते हैं, जिन्हें इंसान नहीं देख सकते। इसे भूत-प्रेत या नकारात्मक शक्तियों से भी जोड़ा जाता है।

कुत्तों का रात में रोना एक प्राकृतिक व्यवहार है, जिसके पीछे कई वैज्ञानिक कारण होते हैं। इसे किसी अशुभ संकेत से जोड़ना गलत होगा। अगर आपका कुत्ता बार-बार रो रहा है, तो उसके स्वास्थ्य और भावनात्मक स्थिति पर ध्यान देना जरूरी है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...