Indian giant squirrel: रंग और खूबसूरती देखकर इसे कहते हैं इंद्रधनुषी गिलहरी
करीब तीन फीट की लंबाई वाली ये गिलहरी 20 फीट से भी ज़्यादा दूरी तक छलांग लगाने के लिए मशहूर है।
Indian Giant Squirrel: इंद्रधनुषी रंगों वाली गिलहरी को देखकर आप सोच रहे होंगे कि ये विदेशी धरती पर ही पाई जाती होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। ये दक्षिण भारत के जंगलों में पाई जाने वाली गिलहरी है। इसे मालाबार जायंट स्क्विरल या इंडियन जायंट स्क्विरल के नाम से जाना जाता है। इसका रंग और खूबसूरती देखकर इसे इंद्रधनुषी गिलहरी भी कहते हैं। वैसे इसका बायोलॉजिकल नाम राटुफा इंडिका है।
करीब तीन फीट की लंबाई वाली ये गिलहरी 20 फीट से भी ज़्यादा दूरी तक छलांग लगाने के लिए मशहूर है।
इन गिलहरियों को आप तमिलनाडु, कर्नाटक,आंध्र प्रदेश और केरल के जंगलों में देख सकते हैं। इन्हें देखने के लिए आप कर्नाटक के बांदीपुर नेशनल पार्क जाएं या फिर भद्रा वन्यजीव अभयारण्य, भीमेश्वरी और केरल के वायनाड के अलावा ओडिशा भी जा सकते हैं।
