9वां हार्बिन इंटरनेशनल आइस एंड स्नो फेस्टिवल शुरू
5 जनवरी से फेस्टिवल शुरू हो गया है। हस साल इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं। यह फेस्टिवल करीब एक महीने चलता है।
Harbin Ice Festival 2023: ठंड के मौसम में “आइस सिटी” जाने का मौका मिले तो? जी हाँ, चीन के हेलोंगयांग प्रांत के हार्बिन शहर में दुनिया का सबसे बड़ा सालाना आइस एंड स्नो फेस्टिवल 5 जनवरी से शुरू हो गया है। हस साल इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं। यह फेस्टिवल करीब एक महीने चलता है।
स्नो वर्ल्ड लगभग 6 लाख स्कवायर मीटर में फैला है। 39वां हार्बिन इंटरनेशनल आइस एंड स्नो फेस्टिवल में बर्फ से बनी सौ से ज़्यादा कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया है। इसमें 10 हजार कलाकारों ने हिस्सा लिया है जो कि दुनियाभर के 12 देशों से आए थे। कमाल की बात यह है कि उन्होंने बर्फ में माइनस 10 से माइनस 20 डिग्री तापमान के बीच काम किया था।
यह फेस्टिवल सबसे पहले 1985 में शुरू हुआ था। यह हीलोंगजियांग के पारंपरिक लालटेन से प्रेरित था। तब इसे बर्फ से तराश कर और मोमबत्तियों से रोशन किया गया था।
बर्फ की मूर्तियों के अलावा, यहाँ अन्य गतिविधियां भी होती हैं। इसमें सर्दियों में होने वाली तैराकी, बर्फ बोटिंग के साथ-साथ बर्फ पर होने वाला सामूहिक विवाह समारोह भी शामिल है। यहां दुनिया भर से लोग शादी करने पहुंचते हैं।
