Hummer SUV
Hummer SUV

Hummer SUV: एसयूवी के इस दौर में आपने कई मंहगी और लंबी गाड़ियों के बारे में सुना होगा। मगर आज हम आपको बताएंगे ऐसी हमर एसयूवी के बारे में जिसमें बेडरूम, बाथरूम और किचन समेत कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। 14 मीटर लंबी इस कार की चौड़ाई 6 मीटर और ऊंचाई 6’6″ मीटर बताई जा रही है। इस आलिशान एसयूवी को बनाने में एडवांस हमर एच1 के चार डीजल इंजनों का इस्तेमाल किया गया है।

इस अनूठी गाड़ी की खास बात ये है कि इसके हर व्हील के लिए एक अलग इंजन उपलब्ध है। इस कार के मालिक यूएई के रहने वाले पॉपुलर शेख हमद बिन हमदान अल नाहयान है, जो दुनियाभर में रेनबो शेख के नाम से जाने जाते हैं।

इन्हें गाड़ियों का खूब शौंक है, जिसके चलते वो अपने मन मुताबिक कई गाड़ियों को मोडिफाई करवा चुके हैं। हमर एच 1 की तरह हूबहू दिखने वाली इस कार को संयुक्त राज्य अमीरात के ऑफरोड हिस्ट्री म्यूजियम में रखा गया है। रेनबो शेख के पास कुल 718 एसयूवी और ट्रक हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। इसके लिए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

Leave a comment