Half-Wheel Cycle: सड़क पर आधे पहिए वाली साइकिल को चलते देख हैरान हो जाना स्वाभाविक है। जी हां, एक इंजीनियर ने कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया है। उन्होंने अपनी सूझबूझ से एक ऐसी साइकिल को तैयार किया है, जिसका पिछला पहिया दो भागो में बंटा हुआ है। इस अनोखे क्रिएशन को देखकर हर कोई दंग है। दरअसल, सर्गी गोर्डीव नाम के इंजीनियर ने साइकिल को बनाने के लिए उसके रिम और पहिये को आधा-आधा काटकर उसे फिनिश किया है।
इसके बाद उन्होंने आधे-आधे पहियों को पाइप और चेन के जरिए इस प्रकार से जोड़ दिया है कि वे बिलकुल साधारण साइकिल की ही भांति उचित क्रम में घूमते हैं। साइकिल का ये नया डिजाइन लोगों के बीच जिज्ञासा का विषय बना हुआ है। ऊंचे नीचे सरफेस पर बेहतरीन तरीके से दौड़ने वाली इस साइकिल को तैयार करने वाले गोर्डीव यूं तो अपने अजीबो-गरीब आविष्कारों के लिए मशहूर हैं। मगर अब उनकी इजाद की हुई चीजों की फेहरिस्त में एक और नाम शामिल हो चुका है।