दक्षिण पश्चिम चीन के गुइझो प्रांत में वुलिंग पर्वत श्रृंखला है। इस श्रृंखला में फेजिगेशन पर्वत सबसे व्यापक है। यहां बीस नदियां बहती हैं। इस पहाड़ की 8,430 फुट उंची चोटी पर भगवान बुद्ध के दो मंदिर बने हुए हैं। यहां पहुंचने के लिए 8888 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। यहां बुद्ध के तकरीबन 50 मंदिर हैं। माना जाता है कि ये मंदिर इसापूर्व सातवीं शताब्दी में बनाए गए थे। 2018 में युनेस्को ने इसे विश्व सूची में शामिल किया था। इसे मिलाकर चीन में युनेस्को की कुल 55 विश्व धरोहरें हो गई हैं। 40,275 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले पर्वत का 37,239 हेक्टेयर क्षेत्र बफर ज़ोन है।
यह भी पढ़ें –स्टैच्यू ऑफ यूनिटी दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति
