डेनमार्ग टिकाउ विकास से प्रेरित कई सुंदर इमारतों के निर्माण के लिए जाना जाता है। यहां की राजधानी कोपनहेगन से एक घंटे की दूरी पर जंगल के बीचों बीच यह खूबसूरत फारेस्ट टावर बना हुआ है। 147 फुट उंचे इस टावर से आप जंगल की खूबसूरती को निहार सकते हैं। यह डेनमार्ग का सबसे बड़ा क्लाइबिंग पार्क हैं। बेलनाकार डिज़ाइन के इस टावर में 900 मीटर लंबी सीढ़ियां हैं। एफकेट नाम के स्टूडियो ने 2017 में इसका डिज़ाइन आम लोगों के सामने रखा था। इसके बाद यह बनकर तैयार हुआ। इस टावर की खास बात ये है कि ज़रूरत पड़ने पर इस टावर को खोलकर किसी दूसरी जगह पर भी आसानी से सेट किया जा सकता है।
147 फुट उंचे इस टावर से निहार सकते हैं जंगल की खूबसूरती
