कोई भी शख्स बर्फ को ज्यादा देर तक अपने हाथ में नहीं रख पाता है लेकिन ऑस्ट्रियाई व्यक्ति ने सबसे ज्यादा समय तक बर्फ में अपने पूरे शरीर को रखने का रिकॉर्ड बनाया
है। ऑस्ट्रियाई व्यक्ति ने शनिवार को बर्फ के बीच सबसे लंबा वक्त बिताया। इस दौरान उनका पूरा शरीर बर्फ के बीच में था। जोसेफ कोएबरल ने कस्टम क्यू.ग्लास के अंदर 2 घंटेए 30 मिनट 57 सेकंड तक रहने में कामयाबी हासिल की। बॉक्स को भरने के लिए 200 किलोग्राम से अधिक बर्फ का इस्तेमाल किया गया था। कोएबरल ने बिना कुछ पहने उसमें वक्त बिताया।
