मध्य अमेरिकी देश कोस्टा रीका प्राकृतिक सौंदर्य और राष्टीय उद्यानों के लिए जाना जाता है। कोस्टा रीका में कुल 30 नेशनल पार्क हैं। मगर सबसे ज्यादा प्रसिद्ध ये मेनुअल एंटोनियो पार्क हैं। 1972 में पेड़ के आकार में विकसित किया हुआ ये पार्क अपने अंदर प्रकृति का भरपूर सौंदर्य समेटे हुए हैं। 7 वर्ग किलोमीटर में फैला ये पार्क दुनिया के सबसे खूबसूरत और जैवविविधता से भरे पार्क में से एक है। यहां 346 तरह के पेड़ पौधे, 109 तरह के स्तनपायी जीव और 184 प्रजाति के पक्षी हैं। दुनियाभर में विलुप्त होने वाले कुछ बंदरों की प्रजातियां भी इस पार्क में पाई जाती है।
यह भी पढ़ें – अचंभित करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा खिला हुआ फूल इंडोनेशिया के जंगल में मिला
