आडी ने शंघाई आटो शो में अपनी इलेक्ट्रिक कार ए 6 ई टान का कान्सेप्ट पेश किया। कंपनी का दावा है कि इसकी हेडलाइट के ज़रिए दीवार पर फिल्म या वीडियो गेम प्रोजेक्ट किया जा सकता है। कार के इंडिकेटर्स से ग्राउंड पर भी रिफलेक्शन आता है। इस कार की कीमत करीब 84 लाख रूपये है। यह एक चार्ज में 700 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है और महज 25 मिनट में 80 फीसदी चार्ज हो जाती है।