
एअर इंडिया का एक विमान उस वक्त लोगों के लिए कोतूहल का विषय बन गया, जब वो दिल्ली एअरपोर्ट के करीब दिल्ली गुरूग्राम हाईवे पर ओवरब्रिज के नीचे फंस हुआ नज़र आया। आसमानों की उड़ान तय करने वाले एअरप्लेन को सड़क पर देखकर लोग काफी अचंभित नज़र आए। रिपोर्टस की मानें तो ये पुराना और खराब विमान था, जिसे बेच दिया गया है। दिल्ली एअरपोर्ट के एक अधिकारी के मुताबिक, इस घटना में कोई सक्रिय विमान शामिल नहीं है। खास बात ये है कि ट्रेलर पर ले जाए जा रहे विमान बिना विंग्स का है।
