10 quintals of pumpkin
American farmers grew 10 quintal of pumpkin

अमेरिका के ओहयो में दो किसानों ने मिलकर pumpkin को उगाया है। खास बात ये है कि इन किसानों ने अपने प्रयासों के चलते इस pumpkin को उगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है। जानकारी के मुताबिक, ये दोनों पिछले 30 साल से कद्दू की खेती कर रहे हैं। इनकी हमेशा यही ख्वाहिश रही कि इनके खेत में बड़े से बड़े कद्दू पैदा हो सकें।आमतौर पर बाज़ार में बिकने वाले कद्दू का वज़न तीन से पांच किलो तक होता है। ज्यादातर अपनी ज़रूरत के मुताबिक आधा से लेकिर एक किलो तक सब्जी में इस्तेमाल करते हैं। मगर आप बात करेंगे एक ऐसे विशालकाय कद्दू  की जिसका वजन पूरे दस क्विंटल है। डबलिन में चल रही सब्जी प्रतियोगिता में इन किसानों ने भी अपना कछ्दू शामिल किया। जहां पर उन्होंने जब अपना कद्दू लोगों के सामने रखा और वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। ऑकलैंड नर्सरी की ओर से कंफर्म किया गया है कि डोना और टॉड अब दुनिया का सबसे बड़ा हरा कद्दू उगाने वाले किसान बन गए हैं। इस कद्दू का वजन 2164 पाउंड पाया गया है।

Leave a comment