अनुष्का-विराट के बच्चों का पहला रक्षाबंधन, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर: Akaay and Vamika Rakhi
Akaay and Vamika Rakhi

Akaay and Vamika Rakhi: अनुष्का शर्मा शुरू से ही अपने पर्सनल लाइफ को मीडिया की नज़रों से दूर रखती आई हैं। यह उनके बच्चों की भलाई के लिए उनकी पहली जिम्मेदारी है। अनुष्का अपने बच्चों को ‘स्टार किड्स’ के लेबल से दूर रख उन्हें एक नॉर्मल बचपन देना चाहती है। इसलिए इन्होंने अपने दूसरे बच्चे अकाय कोहली को लंदन में जन्म देना सही समझा।

Also read: अनुष्का शर्मा के इन लहंगों के साथ अपने वार्डरोब को करें अपडेट: Anushka Sharma Lehenga

Akaay and Vamika Rakhi
Anushka Sharma shared pictures of her children’s first Rakhi

अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने बच्चों की पहली राखी सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने सुनिश्चित किया कि उनके बच्चों का चेहरा ना दिखे, इसलिए उन्होंने दो बुनी हुई राखियों वाली एक फोटो शेयर की। राखियां कार जैसी थी और किनारों पर डोरियां बंधे हुई थी और ऊपर काले और सफेद बटन और गुगली आँखें थीं। उनमें से एक हरे रंग की थी, जबकि दूसरी नारंगी रंग की थी। इस फोटो के साथ अनुष्का ने लिखा, ‘हैप्पी रक्षाबंधन’।

इससे पहले अनुष्का ने अपने बच्चों के साथ अपने दिन की एक प्यारी सी झलक शेयर करने के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज का सहारा लिया। उन्होंने जो फोटो पोस्ट की, उसमें घर पर बनी पॉप्सिकल्स की एक सीरीज थी, जिसमें क्लासिक स्ट्रॉबेरी और दूध से लेकर ब्लूबेरी तक के फ्लेवर थे।

इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक दिल को छू लेने वाला वीडियो उनके एक फैन पेज पर सामने आया था। जिसमें कपल को लंदन में फूल खरीदने के लिए बाहर निकलते हुए देखा गया था, जिसमें विराट ने बेटे अकाय को अपनी गोद में लिया हुआ था। यह बच्चे की पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी।