पाखी के साथ अनुपमा के खिलाफ चाल चलेगी मालती देवी? मुसीबत में फंसेगी डिंपी: Anupama Serial Update
Anupama Serial Update

Anupama Update: टेलीविजन के चर्चित शो अनुपमा में इन दोनों एक के बाद एक कहानी में बदलाव आता हुआ दिखाई दे रहा है। हाल ही में यह दिखाया गया कि सोनू राठौर ने अनुज को मारने के लिए गोली चलाई लेकिन इस हादसे में समर की मौत हो गई। जिसके बाद अनुपमा की जिंदगी पूरी तरह से बदल चुकी है। लेकिन अब वह सोनू के खिलाफ लड़ने का फैसला ले चुकी है जिसमें उसे वनराज का भी साथ मिल रहा है। उसने एक राजनेता से पंगा ले लिया है जो उन्हें लगातार धमकी दे रहा है। अधिक और तोषु इस मामले से पीछे हटने का फैसला ले चुके हैं और विदेश जाने के बारे में परिवार को जानकारी दे चुके हैं। अनुज केस में एक गवाह के तौर पर मजबूती से खड़ा हुआ है और सभी उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है क्योंकि उसे कई बार करने की चेतावनी दी जा चुकी है।

केस हारेगी अनुपमा

लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा की अनुपम और अनुज को यह पता चलेगा कि वह सोनू के खिलाफ केस हार गए हैं और अब वह स्वतंत्र हो चुका है इसलिए यह लोग हाईकोर्ट जाने का फैसला करेंगे। यह सब जानकर वनराज को गुस्सा आ जाता है लेकिन अनुपम उसे शांत रहने को कहती है और बताती है कि हम हाई कोर्ट जाएंगे। इधर सुरेश और सोनू शाह हाउस पहुंच जाएंगे और जीत की मिठाइयां बांटने लगेंगे जिससे वनराज को गुस्सा आ जाएगा लेकिन सुरेश उसे चेतावनी देता है कि शांत रहे कैमरा चालू है वह मुसीबत में आ जाएगा।

अनुपमा की चुनौती

इधर सुरेश को वनराज कहेगा कि वह उसके खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे और बुरे कामों के लिए सजा दिवाकर रहेंगे। पाखी और अधिक बोलेंगे की अनुपमा यह समझ नहीं पा रही है कि मामला कमजोर है लेकिन रोमिल उन्हें डांटकर चुप कर देगा। डिंपी सब कुछ देखकर परेशान हो जाएगी और अनुपमा से केस बंद करने के लिए कहेगी। दूसरी और मालती देवी को पता चलेगा कि अनुज ने अनुपमा के नाम अपना घर ट्रांसफर कर दिया है।

जाएगी अनुपमा की जान

इधर अनुपम किंजल और तोषु से भिड़ जाएगी और वो उसे बताएंगे कि वह सिर्फ अपने भविष्य के बारे में सोच रहे हैं। इसके बाद अनुपम सोनू से मिलने के लिए एक होटल पहुंचेगी यह वही होटल है जहां पर समर को मारा गया था। अनुपमा सच उगलवाने की कोशिश करेगी और कबूल नामा दर्ज कराने में जुटी रहेगी लेकिन सोनू उस पर बंदूक तान देगा। अब अनुज उसे बचा पाएगा या फिर उसकी जान चली जाएगी यह देखना काफी मजेदार होगा।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...