Anupama Update: अनुपमा टेलीविजन इंडस्ट्री का एक चर्चित शो है जिसमें फिलहाल समर की मौत के बाद का ट्रैक दिखाई दे रहा है। शो में नवरात्रि सेलिब्रेशन बताया जा रहा है जो समर का फेवरेट था और उसी की खुशी के लिए अनुपम शाह हाउस जाकर सेलिब्रेट करने का प्लान बनाती है। सभी लोग नवरात्रि एंजॉय कर रहे होंगे तभी पुलिस इंस्पेक्टर का कॉल आएगा अभी कॉल दोनों परिवारों के लिए कोई अच्छी खबर लेकर आता है या फिर दुखों का नया पहाड़ टूटा है यह तो आने वाला वक्त बताएगा।
समर और तोषू का ट्विस्ट
सोशल मीडिया पुराने वाले एपिसोड को लेकर काफी चर्चाओं का दौर देखा जा रहा है। लंबे समय से किंजल और तोषु के विदेश जाने का माहौल शो में बनाया जा रहा है ऐसे में यूजर्स नहीं कहना शुरू कर दिया है कि न सिर्फ किरदार बल्कि एक्ट्रेस भी बहुत हावी हो रहे थे अच्छा है अगर यह चले जाएंगे तो थोड़ा बोझ कम हो जाएगा।
पाखी को लगेगा झटका
इधर यह भी बताया जा रहा है कि पाखी को डॉक्टर का फोन आएगा इसके बाद उसे गहरा झटका लगने वाला है। डॉक्टर के जरिए उसे यह पता चलेगा कि वह मां नहीं बन सकती है। अब इस खबर को सुनने के बाद उसकी क्या हालत होती है और अनुपम इस सिचुएशन को कैसे संभालती है यह आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।
अनुज की हालत होगी खराब
आने वाले एपिसोड में बताया जाएगा कि अनुज और अनुपम अपने पुराने दिनों को याद करते हैं। इसके बाद अनुज हाल में सोने के लिए चला जाता है तो उसे अजीब अजीब ख्याल आने लगते हैं और उसे वह आवाज सुनाई देने लगती है जब समर की मौत का जिम्मेदार उसे ठहराया गया था। इस वजह से उसकी हालत खराब होने लगती है और उसकी तबीयत बिगड़ने लगती है। मालती देवी भी वहीं पर मौजूद रहती है और अनुज को ठीक करने का फैसला लेती है अब और उसकी हालत देखकर अनुपम वापस उसके पास लौट जाएगी या फिर कोई नया ट्विस्ट आएगा यह अपकमिंग एपिसोड में पता चलेगा।
