Anupama Episode Update: अनुपमा टेलीविजन इंडस्ट्री का एक ऐसा शो है, जिसे दर्शक बहुत पसंद करते हैं और इसमें आने वाले उतार चढ़ाव लगातार दर्शकों को बांधे रखते हैं। फिलहाल शो में दिखाई जा रहे ट्रैक के मुताबिक समर का किरदार खत्म कर दिया गया है। शो में समर की मौत की खबर सामने आई है जो कपाड़िया और शाह परिवार पर त्रासदी बनकर टूटेगी। इस खबर से सभी पूरी तरह से टूट जाएंगे और अनुपमा को गहरा सदमा लगेगा।
समर का किरदार काफी महत्वपूर्ण रहा है और शुरुआत से इस किरदार को की अलग-अलग रूपों में दिखाया गया है। एक महाकाल बेटा होने के बाद अपनी मां के खिलाफ जाने से लेकर शो में कई सारे ट्विस्ट और टर्न आए हैं। इसे में अब अनुपमा का अपने बेटे को को देना और उसका इल्जाम पति अनुज पर आना क्या मोड़ लेगा यह देखने वाली बात होगी।
समर की मौत से टूटेगी अनुपमा
शो में दिखाया जाएगा कि शाह और कपाड़िया परिवार पर एक बड़ा संकट आ जाएगा। समारोह डिंपी परिवार को प्रेगनेंसी की खुशखबरी देंगे इसके बाद सभी खुशियां मनाने लगेंगे। अनुज समर्थ पार्टी के लिए रहेगा और सभी लोग चले जाएंगे। इसके बाद अनुज वनराज, तोषु और अधिक, समर के शव के साथ लौटेंगे और उन्हें देखकर अनुपमा हैरान हो जाएगी। वनराज सभी को यह बताया कि समर की मौत का जिम्मेदार अनुपमा का पति अनुज है। अपने बेटे के शव को देखकर अनुपम फूट-फूट कर रोने लगेगी और हैरान हो जाएगी।

क्या अनुज को मिलेगी माफी
अनुपमा में आने वाला एपिसोड काफी इमोशनल और दिलचस्प होने वाला है। वह समर की मौत के लिए अनुज को माफ करेगी या नहीं या फिर इनके बीच दरार आ जाएगी यह सब कुछ आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।
