anupama

Anupama Serial Update: टेलीविजन के टॉप शो अनुपमा में रोज कुछ न कुछ ऐसी चीज होती है जो दर्शकों को सीरियल से जुड़े रहने पर मजबूर कर देती है। बीते एपिसोड में तोशू के पैरालाइज होने और हॉस्पिटल में भर्ती होने के सीन दिखाए गए। दूसरी ओर माया छोटी का ध्यान रख रही है लेकिन वो अनुपमा के पास जाने की जिद कर रही है।

आज के एपिसोड में डॉक्टर्स तोशू के ठीक होने की बात को लेकर परिवार को जानकारी देंगे और बताएंगे कि ये कह पाना मुश्किल है कि वो कब ठीक होगा। ये सुनकर सभी उदास हो जाते हैं और माया पुरानी यादों को याद कर रोने लगती है। उसे देखकर सभी इमोशनल हो जाते है, लेकिन वो खुद को संभालती है क्योंकि उसे परिवार के सभी लोगों को हिम्मत देना होती है। उधर माया हालचाल पूछने के लिए फोन करती है और अनुपमा उसे छोटी का ध्यान रखने को कहती है लेकिन माया उसे ये अहसास दिलाती है कि वो अनु की मां है।

रिश्ते खत्म होते हैं एहसास नहीं

तोशू को देखकर किंजल की हालत खराब हो रही है। दोनों अलग जो चुके हैं लेकिन फिर भी उसे चिंता सता रही है। वो अनुपमा की गोद में सिर रख कर पूछती है कि जब वनराज हॉस्पिटल में थे तो आपको कैसा लगा था। ये देखकर अनुपमा उसे समझाती है और बोलती है कि रिश्ते खत्म होते हैं एहसास नहीं। तभी राखी दवे वहां पहुंचती है और किंजल परी को ले जाने की बात करती है। ये बा को बिल्कुल पसंद नहीं आती है और किंजल जाने को मना कर देती है।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...