King Khan
King Khan's Big Announcement

बॉलीवुड King Khan, फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के साथ अब खुद का ओटीटी प्लेटफार्म एस.आर.के+ लॉन्च करेंगे। वैसे तो बॉलीवुड के गलियारे से एक से बढ़कर एक खबरे आती ही रहती है पर, आज खबर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख ख़ान के ट्विटर हैंडल से आ रही है। फिल्म जगत को एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले शाहरुख खान, जो हमेशा चर्चा में बने ही रहते हैं और अभी हाल ही में जिन्होंने “पठान” के फर्स्ट लुक से एक बार फिर से सबके दिलों को जीत लिया था, अब वे खुद का ओटीटी प्लेटफार्म एसआरके प्लस लेकर आ रहे हैं। इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ किंग खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है।

SRK+

बॉलीवुड के बादशाह ने यह जानकारी अपने ट्वीटर हैंडल पर देते हुए लिखा है कि कुछ कुछ होने वाला है ओटीटी की दुनियां में। खबरों को एकदम ट्विस्ट एंड टर्न देते हुऐ फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप जिन्हें स्वतंत्र सिनेमा का ध्वजवाहक के रुप मे जाना जाता है, ने शाहरूख के ट्वीट को कोट करते हुऐ अपने सहयोग की घोषणा करते हुए लिखा “सपना सच हो गया!@iamsrk के साथ अपने नए ओटीटी ऐप SRK+ पर सहयोग कर रहा हूं।”

आपको बता दूं कि बीते कुछ दिनो से शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान के ड्रग्स विवाद में नाम आने के बाद से पब्लिक अपीयरेंस कम हो गया था। कुछ दिनों पहले एनसीबी की टीम ने एक बयान में कहा कि आर्यन खान के पास कभी भी ड्रग्स नहीं था, इसीलिए उसका फोन लेने और चैट देखने की जरुरत नही थी। एनसीबी ने कहा कि इसके अलावा आर्यन की चैट से ये नहीं लगता हैं की वे किसी इंटरनेशनल सिंडिकेट्स का हिस्सा हैं।

Leave a comment