Anmol Ambani Inside Wedding Photo: अंबानी परिवार देश की सबसे चर्चित फैमिली है, जो हमेशा ही किसी न किसी बात के चलते सुर्खियों में बनी रहती है। बात चाहे मुकेश अंबानी के परिवार की की जाए या फिर उनके भाई अनिल अंबानी की फैमिली की सभी अपने स्टारडम के चलते चर्चा में रहते हैं। अब हाल ही में अनिल अंबानी की बहू कृष्णा अंबानी को अपने पति अनमोल अंबानी के लिए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए देखा गया।
कृष्णा ने जो तस्वीरें शेयर की है वह उन दोनों की शादी के दौरान की है, जो अब तक किसी ने नहीं देखी थी। इन तस्वीरों में कपल की बॉन्डिंग काफी कमल की लग रही है और दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं।
कृष्णा अंबानी ने शेयर की फोटो
कृष्णा अंबानी ने जो तस्वीरें शेयर की है उनकी शादी की है जिसमें उन्हें अनमोल के साथ देखा जा रहा है और इसके कैप्शन में उन्हें कुछ शानदार कविताएं लिखते हुए भी देखा गया।

पहली तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा तुम्हारे साथ रहकर मैंने यह सीखा है कि कैसे प्यार करना है। तुम्हारी सुंदरता के साथ मैंने यह सीखा कि कैसे कविताएं लिखना है। तुम मेरे अंदर बसे हुए हो, यह हर कोई नहीं देख सकता लेकिन मैं महसूस कर सकती हूं।

दूसरी कविता में कृष्णा ने लिखा मेरे अंदर प्यार की शक्ति आ गई है और अब मैं किसी शहर की तरह बहादुर हो गई हूं। उन्होंने अपनी शादी की बहुत तस्वीर भी शेर की है जहां अनमोल उनकी मांग में सिंदूर भर रहे हैं।

तीसरी कविता में अनिल अंबानी की बहू ने लिखा प्यार, इस बेदर्द दुनिया में रहने की एक सीक्रेट जगह है। जहां खूबसूरती के साथ आदान-प्रदान होता है।
शानदार है तस्वीरें

जितनी भी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई है, वह काफी शानदार है और सभी वेडिंग फंक्शन के दौरान की है। पहली तस्वीर में कृष्णा को हंसते हुए देखा जा सकता है और अनमोल उनकी तरफ प्यार से निहार रहे हैं। दूसरी तस्वीर वेडिंग सेरेमनी की है वही अन्य तस्वीरें पोस्ट सेरेमनी की दिखाई दे रही है। सभी में कपल की बॉन्डिंग लाजवाब है।
