जानिए किसके शासनकाल में बना था यह मंदिर
यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया है।
Angkor Wat Temple Cambodia: दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर भारत में नहीं, बल्कि कंबोडिया में स्थित है। कंबोडिया के अंकोर शहर में अंगकोर वाट मंदिर सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक भी माना जाता हबै। भगवान विष्णु को समर्पित इस मंदिर की बनावट इतनी अद्भुत है कि यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया है। पहले इस मंदिर का नाम यशोधरपुर था। यह मंदिर 402 एकड़ में फैला हुआ है जिसका निर्माण सूर्यवर्मन द्वितीय के शासनकाल में किया गया था। हालांकि निर्माण इस शासनकाल में शुरू हुआ था लेकिन यह तब पूरा नहीं किया जा सका था।
सूर्यवर्मन द्वितीय के उत्तराधिकारी और उनके भांजे धरणीन्द्रवर्मन ने अपने शासनकाल में इसे पूरा किया था। बता दें कि अंकोरवाट अकेला ऐसा मंदिर हैं जिसमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों की मूर्तियां साथ मे है।
