Anagha Bhosale: टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक जितने भी कलाकार है उनकी यही ख्वाहिश होती है कि वह खूब नाम कमाए और दौलत और शोहरत के साथ सफलता उनके कदमों को चूमे। यहां हर कोई खुद को बेहतर साबित करने की होड़ में लगा हुआ रहता है। लेकिन कुछ कलाकार ऐसे भी होते हैं जो अपने करियर के उस पीक प्वाइंट पर आकर इस इंडस्ट्री को अलविदा कह देते हैं जब वह बहुत पॉपुलर रहते हैं। इस लिस्ट में अब अनुपमा फेम एक्ट्रेस अनघा भोसले का नाम भी शामिल हो गया है।
चकाचौंध भरी दुनिया को छोड़ कर अब एक्ट्रेस पूरी तरह से कृष्ण भक्ति में लीन हो चुकी हैं। अपनी हालिया पोस्ट से उन्होंने इस बारे में जानकारी दी है और एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहने के पीछे का कारण भी बताया है।
ऐसे शुरू हुआ एक्टिंग करियर
27 जनवरी साल 2000 को अनघा का महाराष्ट्र के पुणे में जन्म हुआ था। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाना था इसलिए उन्होंने जल्दी मॉडलिंग शुरू कर दी थी। 2020 में उन्होंने दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ से अपना टेलीविजन डेब्यू किया था। इसी साल उन्हें रूपाली गांगुली के फेमस शो अनुपमा में काम करने का मौका मिला। 2022 में उन्होंने सभी को तब चौंका दिया जब उन्होंने बताया कि वह एक्टिंग की दुनिया को छोड़कर श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होना चाहती हैं।
शेयर किया भक्ति वीडियो
छोटी सी उम्र में इतना फेम हासिल करने के बाद कृष्ण के रंग में रंगना आसान नहीं था लेकिन अनघा अपने फैसले से बहुत खुश नजर आ रही हैं। संन्यासी कहा जाता है लेकिन वह कृष्ण भक्ति में लीन रहती है और सोशल मीडिया पर एक्टिव होने के कारण अपने पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो राधा रानी भजन गाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने जो कैप्शन दिया है उससे साफ हो रहा है कि वह बहुत खुश हैं और उन्होंने इस राह को क्यों चुना है यह भी सामने आ चुका है।
मृत्यु के बाद भी भक्ति
वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा क्या आपने कभी राधारानी गाया है एक बार इसे जरूर ट्राई करिए यह सीधा आपको राधारानी से जोड़ देगा। भक्ति ऐसी चीज है जिसे आप अपनी मृत्यु के बाद भी अपने साथ ले जा सकते हैं। ये अगले जन्म तक आपके साथ जारी रहती है इसलिए भगवान के साथ अपना रिश्ता मजबूत करिए, समय बर्बाद मत करिए।एक्ट्रेस की इस पोस्ट को देखकर साफ तौर से समझा जा सकता है कि वह कृष्ण भक्ति में डूबी हुई हैं और इससे बहुत ज्यादा खुश हैं। पिछले कुछ समय से लगातार उन्हें कृष्ण से जुड़ी पोस्ट शेयर करते हुए देखा जा रहा है।
कृष्ण देते हैं साथ
इस साल की उम्र में भक्ति की राह पर चल चुकी अनघा का कहना है कि आपके साथ कोई नहीं होता जब आप रात को अकेले होते हैं। एड्रेस का कहना है कि मम्मी पापा भी रात को थक कर सो जाते हैं लेकिन एक कृष्ण ही ऐसे हैं जो आपका एक बार हाथ पकड़ लेते हैं तो फिर कभी नहीं छोड़ते। एक्ट्रेस का मानना है कि यह वो राह है जो आपको शांति की ओर ले जाती है आपको नहीं पता कि आपकी उम्र कितनी है इसलिए इस तरह के फैसले जल्द लेना चाहिए। का कहना है कि मेरे साथ कैसे लोगों को हैरानी जरूर हुई थी लेकिन मैंने माया से ऊपर कृष्ण को चुना है।
शादी करना चाहती हैं अनघा
एक्ट्रेस ने यह भी साफ कर दिया है कि वह संन्यासी नहीं बनी हैं बल्कि उन्होंने कृष्ण की राह को चुना है। वो शादी करना चाहती हैं लेकिन वह उसी से शादी करेंगी जो खुद भी कृष्ण भक्त हो।
