AMBANI

Ambani Favourite Restaurant: देश के सबसे चर्चित परिवारों में से एक है और इनकी हर बात की चर्चा लोगों के बीच अक्सर ही होती रहती है। कभी यह अपने महंगे कपड़े, ज्वेलरी या फिर लग्जरी लाइफ़स्टाइल, तो कभी किसी दूसरी बात को लेकर सुर्खियों में आ ही जाते हैं। आज हम आपको हमेशा चर्चा में बने रहने वाले इस परिवार के फेवरेट रेस्टोरेंट के बारे में बताते हैं जिसके बारे में आपने शायद ही सुना होगा।

स्वाति स्नैक्स का दीवाना अंबानी परिवार

मुकेश अंबानी का फेवरेट रेस्टोरेंट स्वाति स्नेक्स है और ना सिर्फ मुकेश बल्कि उनके घर के हर सदस्य को यहां मिलने वाला बेहतरीन स्वाद बहुत पसंद आता है। यह रेस्टोरेंट मुंबई में हैं जहां से अंबानी परिवार अक्सर खाने पीने की चीजें लेना पसंद करता है।

बायोग्राफी से हुआ खुलासा

Ambani Favourite Restaurant

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन ना सिर्फ मुकेश अंबानी और उनके बच्चे बल्कि उनकी तीन पीढ़ियां इस रेस्टोरेंट के स्वाद की दीवानी है। इस रेस्टोरेंट में अधिकतर पश्चिमी और गुजराती व्यंजन मिलते हैं जो अंबानी परिवार की पसंद से मेल खाते हैं, यही वजह है कि 3 पीढ़ियों से यहां पर खाने का आर्डर किया जा रहा है। रेस्टोरेंट की मालकिन आशा झावेरी की बायोग्राफी से इस बात का खुलासा हुआ है।

कब शुरू हुआ रेस्टोरेंट

इस रेस्टोरेंट को 1963 में मीनाक्षी झावेरी ने शुरू किया था जो एक सिंगल मदर थी। 1973 में उनकी मृत्यु हो जाने के बाद उनके दोनों बच्चे आशा और आनंद ने इसे आगे बढ़ाया और आज बड़ी-बड़ी हस्तियों का पसंदीदा है। इस रेस्टोरेंट की चार ब्रांच है जिनमें से दो अहमदाबाद और एक मुंबई के मरीन ड्राइव और दूसरी सांताक्रुज में है।

ये है अंबानी की फेवरेट डिश

इस रेस्टोरेंट में मिलने वाली पन की चटनी अंबानी परिवार की फेवरेट है। इसके अलावा यहां पर सेव पूरी, पानी पुरी, चाट, दही बटाटा पुरी जैसी चीजें भी मिलती है, जो बहुत प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां टैंगो इमली की चटनी के साथ तले हुए पकोड़े गार्निश कर परोसे जाते हैं, जो लाजवाब हैं।

ये हस्तियां हैं दीवानी

इस रेस्टोरेंट की दीवानी ना सिर्फ अंबानी फैमिली है बल्कि कई बड़े-बड़े सितारे यहां की चीजों को बहुत पसंद करते हैं। इनमें एमएफ हुसैन, जाकिर हुसैन जैसे नाम शामिल हैं। कुछ दिनों पहले माधुरी दीक्षित एप्पल के सीईओ टॉम कुक के साथ वड़ा पाव खाने यहीं गई थी।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...