Allu Arjun Upcoming Movies: स्टाइलिश सुपरस्टार अल्लू अर्जुन वो नाम बन चुका है जो किसी पहचान का मोहताज नहीं है। ये शायद पुष्पा का कमाल है कि ‘पुष्पा आई हेट टियर्स’ डायलॉग आज भी इस नाम के आते ही जेहन में आ जाता है। इस पुष्पा ने अल्लू अर्जुन के हिस्से भी ऐसी पॉपुलैरिटी लाई कि जिसे भूल पाना आसान नहीं होगा। क्योंकि ‘पुष्पा फ्लावर नहीं फायर’ है भाई जो झुका नहीं। पुष्पा बन पूरे देश में उन्होंने जो आग लगाई उससे कोई भी बच न सका। साउथ से लेकर नार्थ तक और ईस्ट से लेकर वेस्ट तक हर कोई पुष्पा का सिग्नेचर मूव कॉपी कर रहा था। यही नहीं इस फिल्म के बाद वे पहले साउथ इंडियन एक्टर बने जिन्हें ‘इंडियन ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड मिला। ऐसा नहीं है कि उन्हें पुष्पा से पहले कोई जानता नहीं था। इसके पहले भी वे साउथ के मोस्ट स्टाइलिश, सुपर डांसर और एक्शन हीरो के रूप में जाने जाते थे। उनकी ‘आर्या की प्रेम प्रतिज्ञा’ और इसके सीक्वेल, ‘लकी-द रेसर’, ‘सराईनाडू’ और डीजे जैसी फिल्में दर्शकों को बेहद पसंद आईं थीं।
हां ये बात अलग है कि कुछ दिनों पहले तक साउथ की फिल्में सिर्फ अलग अलग चैनल्स पर हिंदी डबिंग में देखने को मिलती थीं। लेकिन इस छोटे प्लेटफॉर्म पर भी अल्लू अर्जुन के जलवे ने पूरे देश में उनकी अलग पहचान बना दी। ‘पुष्पा- द राइज’ के बाद तो अल्लू अर्जुन पूरे देश में फायर सेंसेशन बन उभर गए। साल 2023 में भी अल्लू अर्जुन बड़े पर्दे पर आग लगाने को तैयार हैं। इस बार वो पुष्पा बन फायर नहीं दर्शकों के दिलों पर रूल करने आ रहे हैं। जानते हैं इस साल ‘पुष्पा-द रूल’ के अलावा किन फिल्मों के जरिए वे छाने वाले हैं।
‘पुष्पा द रूल’
‘पुष्पा- द राइज में दिहाड़ी मजदूर से चंदन की तस्करी का बादशाह बनने की कहानी दिखाई गई। जिसमें अल्लू अर्जुन के स्वैग और टशन ने पूरी फिल्म में उनके दमदार किरदार को पुष्पा के रूप में स्थापित किया। ‘पुष्पा झुकेगा नहीं साला’ और उनके श्रीवल्ली के सिगनेचर स्टेप हों या दाढ़ी पर हाथ फेर स्टाइल मारना हर एक सीन में उन्होंने सच में आग ही लगा दी। जहां फर्स्ट पार्ट में पुष्पा के उदय की कहानी दिखाई गई। वहीं इस साल पुष्पा के रूल की कहानी ‘पुष्पा-द रूल’ में दिखाई जाएंगी। ‘पुष्पा द राइज’ के आखिरी सीन में दो अहम किरादारों को का एक ट्विस्ट दिखाया गया था। पुष्पा और पोलिस आफिसर भंवर सिंह। पुष्पा अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए भंवर सिंह को जलील करता है। अब ‘पुष्पा द रूल’ में भंवर सिंह अपना बदला लेगा। पुष्पा के साम्राज्य को किस तरह नष्ट करेगा। भंवर सिंह, पुष्पा और श्रीवल्ली के जीवन में फ्लावर और फायर दोनों ही रूल करेंगे। फिल्म की शुटिंग शुरू हो चुकी है। 2023 में पुष्पा एक बार फिर पर्दे पर आग लगा रूल करने वाला है।
आईकान
2021 में ‘वकील साब’ फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर श्रीराम वेणु अल्लू अर्जुन के साथ ‘आइकान’ बना रहे हैं। इस फिल्म के रिलीज होने घोषणा ‘पुष्पा-द राइज’ से पहले हुई थी। लेकिन किन्हीं कारणवश यह फिल्म शुरू नहीं हुई। अब उम्मीद है कि इस साल ये फिल्म बनकर तैयार हो जाएगी। अल्लू अर्जुन इस साल इस फिल्म में भी नजर आएंगे। हालांकि इस फिल्म की कहानी और रिलीज डेट से जुड़ी कोई भी बात मेकर्स ने शेअर नहीं की है।
AA 21
कोरतला सिवा साउथ के वो डायरेक्टर जिन्होंने अब तक पांच फिल्में बनाईं और पांच सुपर स्टार के साथ काम किया। महेश बाबू, चिंरजीवी, राम चरण, जूनियर एनटीआर और प्रभास जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने के बाद वे अल्लू अर्जुन को डायरेक्ट करने वाले हैं। अल्लू अर्जुन की इस साल कोरतला सिवा द्वारा निर्देशित AA 21 रिलीज होगी। अल्लू अर्जुन के प्रोडक्शन तले बनने वाली ये फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। यही नहीं अल्लू अर्जुन केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील के साथ भी एक अनाम फिल्म करने वाले हैं। केजीएफ की सफलता के बाद हर एक्टर प्रशांत नील के साथ काम करने को बेकरार है। ऐसे में अल्लू अर्जुन प्रशांत के साथ एक अनाम प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। आशा है कि उनकी एक और जबरदस्त एक्शन फिल्म 2023 में दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हो।