Ranbir Alia Home: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के पॉवरफुल कपल्स में से एक हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने शानदार अभिनय से लोगों को इंटरटेन करते हैं। सोशल मीडिया पर इनके करोड़ों की संख्या में फॉलोवर्स हैं, जो इनके लाइफस्टाइल के बारे में जानना चाहते हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का घर किसी महल से कम नहीं है। यह काफी सुंदर और भव्य है, जिसमें शादी के बाद रणबीर और आलिया भट्ट एकसाथ रहते हैं। आलीशान घर मुंबई के पाली हिल में स्थित ये घर आलिया और रणबीर के लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में बताता है।
आलीशान है आलिया-रणबीर का अपार्टमेंट
दरअसल, आलिया और रणबीर कपूर का नया घर सातवीं मंजिल पर 2,460 वर्ग फुट में फैला यह अपार्टमेंट रहने के लिए भरपूर जगह देता है और इसके साथ दो पार्किंग भी है। उनके इस खूबसूरत घर को फेमस इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान ने इस अपार्टमेंट को तैयार किया है। बैठने के लिए एक आलीशन साबर सोफे की सुविधा है। इसमें हल्के रंग के पर्दे लगे हुए हैं, जिससे बाहर की रोशनी अंदर की ओर स्पष्ट रूप से आती है। आलिया-रणबीर के घर का डेकोरेशन खास वुडन थीम पर किया गया है। खूबसूरत ब्लैक और ब्राउन विंटेज फर्निचर के साथ घर में कई खूबसूरत शो पीस भी रखे हैं।
रणबीर-आलिया के घर का लिविंग एरिया

लिविंग एरिया के अंदर कदम रखते ही एक धनुषाकार दरवाजे हैं और इस घर मे सजावट यूरोपीय टच को दिखाता है न्यूनतम डिजाइन को फर्श से छत तक की खिड़कियों को ओपन रखा गया है, जिससे कमरे में प्राकृतिक रोशनी आती है, जो इसे खूबसूरत बनाती है। वहीं राहा के लिए भी खास मिनी सोफा है, जो काफी ज्यादा क्यूट है। आप भी अपने बच्चों के लिए ऐसा सोफा डिजाइन करें।लग्जरी लाइफस्टाइल की झलक दिखाता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का घर स्पेशियस है। न्यूनतम डिजाइन को फर्श से छत तक की खिड़कियों को ओपन रखा गया है। इसकी वजह से प्राकृतिक रोशनी आती है, जो इसे खूबसूरत बनाती है।
आलिया भट्ट ने ऐसे डिजाइन किया डाइनिंग एरिया
एक्टर के घर में डाइनिंग एरिया में मिट्टी और लकड़ी की चीजों का इस्तेमाल किया गया है। जिसमें शेवरॉन फर्श और एक बड़े आकार की बुकशेल्फ शामिल है। स्मृति चिन्ह जैसे कि शादी की तस्वीर और एक विंटेज विनाइल रिकॉर्डर, अलमारियों पर लगे हुए हैं। इसके अलावा वुडन फ्लोरिंग रॉयल टच दे रही है।
रणबीर और आलिया भट्ट के बेडरूम की बात करें तो इसे लाइट कलर टोन में रखा गया है, जो क्लासी लुक दे रहा है। दीवारों पर क्रीम कलर का पेंट है, इसके साथ पेस्टल ग्रीन का कॉम्बिनेशन है। दीवारों पर वॉल लैंप होने के साथ वुडन के साथ 3 मिरर लगे हैं। इनकी बनावट और आकार स्टाइलिश लुक दे रहे हैं।
आलिया को बेहद पसंद है बालकनी
रणबीर कपूर के 7वीं मंजिल पर बने अपार्टमेंट की बालकनी भी बहुत खूबसूरत है, इसे प्लांट्स से डेकोरेट किया गया है। हालांकि एहतियात के तौर पर सामने की ओर जाली लगी हुई है जिसकी वजह से बाहर का नजारा ज्यादा अच्छे से दिखाई नहीं देता है। हालांकि यह एरिया आलिया को काफी पसंद है जहां वो अक्सर फोटो लेती रहती हैं।
