Overview: ऐश्वर्या राय ने शादी की 18वीं एनिवर्सरी पर कर दिया ऐसा काम
Aishwarya Rai Shares Family Photo On Wedding Anniversary: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरें काफी लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि, इस बीच कपल कई बार साथ में स्पॉट भी हो चुका है, लेकिन दोनों ने ही अब तक अपने तलाक की अफवाहों पर कभी कोई चर्चा नहीं की। इस कारण फैंस के बीच अब तक इनके रिश्ते को लेकर असमंजस बना हुआ है। हालांकि, अपनी 18वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर ऐश्वर्या ने कुछ ऐसा किया है, जिसने सभी को हैरान करके रख दिया है। फैंस एक्ट्रेस के इस काम से काफी हैरत में हैं। एक्ट्रेस ने 1 साल में पहली बार अपनी फैमिली फोटो शेयर करते हुए, सभी को हैरान कर दिया है।

कपल ने सेलिब्रेट की 18वीं सालगिरह
बीते रविवार यानी 20 अप्रैल 2025 को ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी को पूरे 18 साल हो चुके हैं। इस मौके पर ऐश्वर्या ने पति अभिषेक और बेटी अराध्या के साथ एक फैमिसी सेल्फी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। एक्ट्रेस ने करीब एक साल के बाद अपनी कोई फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। तस्वीर में तीनों एक साथ पोज देते हुए और प्यार बिखेरते हुए नजर आ रहे हैं।
तस्वीर में खूबसूरत दिखा कपल
फैमिली फोटो में ऐश्वर्या अपनी सिग्नेचर रेड लिपस्टिक और स्लीक हेयर के साथ बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि अभिषेक ने क्लासिक व्हाइट शर्ट और बोल्ड रेड चश्मा पहना हुआ है, जो उनकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगा रहा है। आराध्या उनके बीच में खड़ी हैं और प्यारी सी मुस्कान बिखेर रही हैं, जो इसे एक परफेक्ट फैमिली मोमेंट बना रहा है। उनकी इस फोटो पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ चुकी है।
फैंस ने किए प्यार भरे कमेंट
कपल के इस फैमिली फोटो को देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। यूजर उनकी इस तस्वीर पर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “फाइनली सब ठीक हो गया… परिवार से ज्यादा जरूरी कुछ भी नहीं है।” एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “प्रेमी जोड़े को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “इतने लम्बे समय के बाद आप लोगों को एक साथ एक फ्रेम में देखकर बहुत खुशी हुई।”
अभिषेक ने नहीं किया रिएक्ट
ऐश्वर्या ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर यह तस्वीरें पोस्ट की हैं। हालांकि, इन तस्वीरों पर बच्चन परिवार या अभिषेक बच्चन ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। एक्ट्रेस की यह पोस्ट दोनों के तलाक की अफवाहों के बीच आई है। ऐसे में तलाक की खबरों पर फुल स्टॉप लगता नजर आ रहा है।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने 20 अप्रैल, 2007 को शादी की। इनकी शादी में केवल परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। अभिषेक बच्चन ने इससे पहले करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में बताया था कि उनकी दादी की बीमारी के कारण उनका परिवार शादी को निजी रखना चाहता था। उन्होंने कहा था, “अस्पताल में बीमार दादी थीं और मेरे पिता ने कहा कि ‘आप जानते हैं, हमें वहां जाकर बड़ा जश्न मनाने में अच्छा नहीं लगता।”