Neha Kakkar Controversy
Neha Kakkar Controversy

Overview: मेलबर्न कॉन्सर्ट विवाद के बाद नेहा कक्कड़ ने कह दी ये बात

Neha Kakkar Melbourne Concert Controversy: नेहा कक्कड़ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। मेलबर्न कॉन्सर्ट के बाद से ही सिंगर विवादों में हैं। नेहा मेलबर्न कॉन्सर्ट में 3 घंटे की देरी से पहुंची थीं। वहीं, नेहा ने ऑर्गनाइजर्स ने उनके पैसे लेकर भागने का ही आरोप लगा दिया। शो आयोजकों, बीट्स प्रोडक्शन ने नेहा पर 4.52 करोड़ रुपये का नुकसान करने का भी आरोप लगाया है। इस पूरे विवाद के बीच नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की। आइए जानें, नेहा ने पूरे विवाद के बीच क्या पोस्ट किया?

Neha Kakkar Controversy: नेहा कक्कड़ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। मेलबर्न कॉन्सर्ट के बाद से ही सिंगर विवादों में हैं। नेहा मेलबर्न कॉन्सर्ट में 3 घंटे की देरी से पहुंची थीं। वहीं, नेहा ने ऑर्गनाइजर्स ने उनके पैसे लेकर भागने का ही आरोप लगा दिया। शो आयोजकों, बीट्स प्रोडक्शन ने नेहा पर 4.52 करोड़ रुपये का नुकसान करने का भी आरोप लगाया है। इस पूरे विवाद के बीच नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की। आइए जानें, नेहा ने पूरे विवाद के बीच क्या पोस्ट किया?

गुड़ी पड़वा पर दिखाया जलवा

सिंगर नेहा कक्कड़ ने गुड़ी पाड़वा के खास मौके पर खूबसूरत गुलाबी सलवार सूट में अपनी 2 शानदार तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में नेहा अपने घर के मंदिर में हाथ जोड़े बैठी नजर आती हैं। कैप्शन में नेहा कक्कड़ ने लिखा, “वह धन्य है क्योंकि उसके पीछे हमेशा देवी माँ रहती हैं!! सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएँ!” एक्ट्रेस की इस पोस्ट के वायरल होने के बाद से ही फैंस इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। 

कॉन्सर्ट में देरी से हुआ विवाद

नेहा कक्कड़ हाल ही में मेलबर्न में अपने कॉन्सर्ट में तीन घंटे देरी से पहुंचने के कारण इन दिनों लाइमलाइट लूट रही हैं। देर से पहुंचने पर नेहा को काफी भीड़ और विवाद झेलना पड़ा। जैसे ही सिंगर वहां पहुंचीं, लोग उन्हें देखकर हूट करने लगे। यहां तक की लोगों ने उन्हें वहां से लौट जाने के लिए भी कहा। इस दौरान सिंगर का रोते और माफी मांगते हुए वीडियो भी वायरल हुआ। इस पर नेहा ने क्लीयर किया कि यह सबकुछ इवेंट के ऑर्गनाइजर्स की वजह से हुआ है, क्योंकि वो लोग बिना पेमेंट किए ही गायब हो गए। नेहा ने खुलासा किया कि उन्हें और उनके बैंड को भोजन, पानी या होटल तक की सुविधा नहीं दी गई। 

फैंस के लिए किया कॉन्सर्ट 

नेहा ने खुलासा किया कि इतनी सारी मुश्किलों के बाद भी उन्होंने केवल अपने फैंस का ख्याल रखते हुए कॉन्सर्ट करने और उसमें शामिल होने का फैसला किया था। इसके बाद भी उन्हें काफी खरी-खोटीं सुनने को मिली। नेहा कक्कड़ ने कहा, “क्या आप सभी जानते हैं कि मैंने मेलबर्न के फैंस के लिए बिल्कुल मुफ्त में परफॉर्म किया था? ऑर्गनाइजर्स मेरे और दूसरों के पैसे लेकर भाग गए। मेरे बैंड को खाना, होटल और यहा तक कि पानी भी नहीं दिया गया। इतना सब होने के बाद भी हम स्टेज पर गए और बिना किसी आराम या किसी चीज के शो किया क्योंकि वहां मेरे फैंस घंटों मेरा इंतजार कर रहे थे।”

आयोजकों ने लगाया नेहा पर आरोप

वहीं, आयोजकों ने भी नेहा पर कई तरह के आरोप लगाए। सिडनी और मेलबर्न में नेहा कक्कड़ के म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए एक डिटेल एक्सपेंस रिपोर्ट जारी की, जिसमें दावा किया गया कि उनके अनप्रोफेशनल बर्ताव के कारण, उन्हें मार्गरेट कोर्ट एरिना में कॉन्सर्ट करने से बैन कर दिया गया है। साथ ही कहा गया कि नेहा को आर्टिस्ट रूम में स्मोक करते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद उन्हें सिडनी और मेलबर्न दोनों में क्राउन टावर्स से बैन कर दिया गया। 

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...