Summary: नताशा स्टेनकोविक ने किया गरिमा के साथ नफरत का सामना
तलाक के बाद जहां नताशा को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और आरोपों का सामना करना पड़ा, वहीं उन्होंने गरिमा और चुप्पी से जवाब दिया। हार्दिक की नई प्रेमिका महिका शर्मा के साथ तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया का नजरिया अचानक बदल गया, जिससे समाज के दोहरे मापदंड उजागर हुए।
Fans Apologize to Natasha: जब जुलाई 2024 में नताशा और हार्दिक ने अपने चार साल पुराने रिश्ते को खत्म करने की घोषणा की, तो मानो सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया। लेकिन इस भूचाल का केंद्र हार्दिक नहीं, बल्कि नताशा बनीं। क्रिकेटर के फैंस ने उनके अलगाव के लिए मॉडल को जिम्मेदार ठहराया और यहां तक कि उस पर क्रिकेटर की जिंदगी बर्बाद करने का भी आरोप लगाया। एक महिला होने के नाते उन्हें जिस तरह की नफरत, ट्रोलिंग और कैरेक्टर पर सवाल उठाने वाले कमेंट्स का सामना करना पड़ा, वह हमारे समाज की सोच पर गंभीर सवाल उठाता है। नताशा ने हमेशा चुप्पी साधे रखी और नकारात्मक बातों पर कभी कोई कमेन्ट नहीं किया।
नताशा की चुप्पी बनी उनकी ताकत
हर कोई जानता है कि सोशल मीडिया पर आरोप लगाना कितना आसान है। लेकिन जब बात आती है गरिमा की, तो नताशा ने यह साबित कर दिया कि एक स्त्री नफरत से नहीं, अपनी गरिमा से जवाब देती है। हार्दिक पंड्या के साथ तलाक के बाद लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया लेकिन उन्होंने चुप्पी साधकर अपनी गरिमा बनाए रखी। उन्होंने न तो कोई बयान दिया, न ही सफाई पेश की। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को निजी ही रखा, और यही बात उन्हें खास बनाती है।
नताशा से लोगों ने मांगी माफी
If Natasha had posted a similar story entire country would’ve slut shamed, given her abuses and cursed her for eternity. pic.twitter.com/g9L0fIQZKg
— Dee (@deebayleaf) October 10, 2025
सितंबर 2025 में जब हार्दिक पांड्या ने एक्ट्रेस माहिका शर्मा के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, तो अचानक से ही ट्रोलर्स के सुर बदल गए। वही लोग जो नताशा को “गोल्ड डिगर” और “रिश्ता तोड़ने वाली” कह रहे थे, अब माफी मांगते नजर आए। एक ने लिखा, “अगर नताशा ने ऐसी फोटो डाली होती, तो पूरा देश उसे शर्मिंदा कर देता।” यह कमेन्ट हमारी सामाजिक सोच का आइना है, जहां पुरुषों के फैसलों को “नई शुरुआत” माना जाता है और महिलाओं के फैसलों को “चरित्रहीनता”।
तुमसे कोई नफरत नहीं करवा सकता
– Have not taken alimony money
— Selfless⁴⁵ (@SelflessCricket) October 10, 2025
– No Emotional Interview for limelight
– Never said a word against Hardik
– Both parents still meet their child
More respect for you, Natasha Stankovic. Not like those ___ who marry cricketers just for fame and money. pic.twitter.com/vMzwURTVFQ
एक अन्य ने लिखा, “नताशा, कोई भी मुझे तुमसे नफरत नहीं करवा सकता। इतनी शालीनता से सारी नफरत और गालियों को संभालने के लिए तुम्हें बहुत शक्ति मिले। इस दुनिया में दयालु बने रहने के लिए असली ताकत चाहिए जो इतनी जल्दी फैसला सुना देती है।” एक ने तो बहुत खूबसूरती से लिखा, “गुजारा भत्ता नहीं लिया, लाइमलाइट के लिए कोई इमोशनल इंटरव्यू नहीं, हार्दिक के खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा, दोनों माता-पिता अब भी अपने बच्चे से मिलते हैं। नताशा स्टेनकोविक, आपके लिए और भी ज्यादा सम्मान। उन लोगों की तरह नहीं जो सिर्फ शोहरत और पैसे के लिए क्रिकेटर्स से शादी करते हैं।”
हार्दिक और माहिका शर्मा का साथ
Hardik Pandya spotted with his Gf 🤡
— chhavi💫 (@abeyarrrrrr) October 10, 2025
Going to celebrate a birthday. pic.twitter.com/JgpsKaDtHF
हाल ही में हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गईं। दोनों की साथ में एंट्री और डिपार्चर को कैमरे में कैद किया गया, और उनकी हल्की मुस्कान के साथ पैपराजी से नजरें चुराने की कोशिश ने फैंस को और भी ज्यादा उत्साहित कर दिया। इन पलों को देखकर कई लोगों ने अंदाजा लगाया कि शायद दोनों अब अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के करीब हैं। हालांकि, हार्दिक और माहिका के रिश्ते को लेकर पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन बीते कुछ महीनों में उनकी बढ़ती नजदीकियों ने इस चर्चा को और हवा दी है। सोशल मीडिया पर दोनों की केमिस्ट्री को लेकर जमकर बातें हो रही हैं और फैंस उनकी हर तस्वीर पर कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं।
