नताशा से तलाक के बाद हार्दिक पंड्या जैस्मीन वालिया को कर रहे हैं डेट?: Hardik Dating Jasmin Walia
Hardik Pandaya Dating Jasmin Walia

Hardik Dating Jasmin Walia: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने महीनों की अफवाहों के बाद जुलाई 2024 में अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक से अलग होने का फैसला किया था। इसके तुरंत बाद, वह अपनी प्रोफेशनल काम के लिए श्रीलंका चले गए, जबकि नताशा अपने बेटे अगस्त्य को अपने घर सर्बिया ले गई। हालाँकि, दोनों ने अपने तलाक के पीछे की असली वजह नहीं बताई। खैर, ऐसा लग रहा है कि हार्दिक को एक बार फिर अपने लाइफ में प्यार मिल गया है और उन्होंने एक मॉडल को डेट करना शुरू कर दिया है, जिसके साथ वह ग्रीस में छुट्टियां मनाने भी गए है।

Also read: हार्दिक पांड्या के साथ नज़र आई मिस्ट्री गर्ल, नताशा ने शेयर की पोस्ट: Hardik Pandya with Mystery Girl

नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के एक महीने बाद हार्दिक पांड्या ने ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया के साथ डेटिंग की अफवाहों को हवा दी। चर्चा तब शुरू हुईं जब लोगों ने हार्दिक और जैस्मीन को एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हुए देखा। इसके अलावा, हार्दिक ने जैस्मीन की लगभग सभी हालिया फोटो को लाइक किया है, जिसमें वह एक सेक्सी ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थी। फेंस ने यह भी देखा कि दोनों ग्रीस में एक साथ छुट्टियां मना रहे हैं, जो फोटो वायरल हो रही हैं।

जैस्मीन वालिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ हॉट फोटो शेयर की हैं, जिसमें वह उसी पूल के किनारे पोज दे रही हैं, जिसकी बैकग्राउंड में सुंदर नज़ारा है। उन्होंने नीले रंग की बिकिनी पहनी हुई थी, जिसके ऊपर शर्ट पहन रखी थी और साथ में स्ट्रॉ हैट और कूल सनग्लासेस भी थे। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वह ग्रीस के मायकोनोस में हैं। कुछ ही समय बाद हार्दिक ने भी उसी पूल के किनारे और मैचिंग बैकग्राउंड के साथ अपना एक वीडियो पोस्ट किया।