Manisha Koirala: 90s के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री मनीषा कोइराला हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई वेब सीरीज ‘हीरामंडी‘ में नजर आई हैं। बता दें कि फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने अपनी निज़ी जिंदगी में आई समस्याओं के बाद फ़िल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी। साथ ही उन्हें साल 2012 में कैंसर हो गया था, जिसके ईलाज के लिए वो विदेश चली गई थी। विदेश जाकर सफल ईलाज कराने के बाद अब अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया और फ़िर किन्हीं कारणों से ब्रेक ले लिया था।
वहीं अब मनीषा कोइराला संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ के जरिये बॉलीवुड में वापसी की है। इस बीच मनीषा कोइराला का एक इंटरव्यू बेहद वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मनीषा कोइराला अपनी निज़ी जिंदगी के कड़वे अनुभवों का साझा कर रही हैं। साथ ही अभिनेत्री ने अपनी आने वाली जिंदगी के बारे में भी खुलकर बातें की हैं, जो नेटिजन्स को काफ़ी ज्यादा पसंद आ रही है।
Also read : पति से तलाक के बाद अकेले ही जिंदगी काट रही हैं ये एक्ट्रेस, महिलाओं के लिए बनीं मिसाल: Bollywood Divorce
2010 में हुई थी शादी
बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने साल 1991 में आई फिल्म ‘सौदागर’ से फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा था। यह फिल्म अपने जमाने की बेहद ही हिट साबित हुई थी। अपने कैरियर के दौरान अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने कई सुपरहिट फ़िल्में दी। मनीषा कोइराला का नाम वैसे तो कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ जुड़ा, पर उन्होंने साल 2010 में नेपाल के बिजनेसमैन सम्राट दहल के साथ शादी के बंधन में बँध गई। हालांकि मनीषा कोइराला अपनी शादी से बेहद नाराज़ थीं और उन्होंने शादी के दो साल बाद अपने पति और बिजनेसमैन सम्राट बहल से तलाक़ ले ली थी। तलाक होने के दौरान उन्होंने अपने पति पर कई आरोप लगाये थे।
52 की उम्र करना चाहती हैं दूसरी शादी
मनीषा कोइराला हाल ही एक इंटरव्यू दे रही थी, इस दौरान उनसे एक प्रश्न पूछा कि ‘क्या अब वो अपनी लाइफ में कोई लाइफ पार्टनर चाहती है?’ इस प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि ‘यह झूठ कहना होगा कि इस उम्र में मुझे किसी मेल पार्टनर की जरूरत नहीं है, अभी मुझे लगता है कि मुझे किसी मेल पार्टनर की जरूरत है। हालाँकि इसके लिए वो अपना समय नहीं खराब करना चाहती हैं। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि ‘अब वो 52 साल की हो चुकी हैं, परिवार बनाने के लिए शायद अब ज्यादा उम्र बीत चुकी है। कभी सोचती हूँ अगर मेरा पति होता तो क्या जिंदगी इतनी कठिन होती या फ़िर इससे आसान होती। अगर मेरी किस्मत में होगा तो कोई न कोई पार्टनर मुझे जरूर मिलेगा।
