फ्लॉप फिल्म से हुआ था इन एक्ट्रेस का डेब्यू
आज बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी इन एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म फ्लॉप रही थी।
Actress with Flop Debut: सफलता किसी को भी आसानी से नहीं मिलती है। यहां तक कि हमारे बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लिए भी फिल्मों में सफलता मिलना आसान नहीं रहा है। सफलता की सीढ़ियों पर पहुँचने से पहले व्यक्ति को कड़ी मेहनत और बहुत संघर्ष करना पड़ता है। हमारी बहुत से पसंदीदा बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की सफलता की यात्रा एक जैसी ही रही है। यहां आज की कुछ सबसे पसंदीदा बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में बताया गया है, जिन्होंने असफल शुरुआत की लेकिन अंत में फिल्मी उद्योग में खुद के लिए जगह बनाने में कामयाब रही।
करीना कपूर

करीन कपूर ने 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से शुरुआत की। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फॉल्प रही। इसके बाद, अभिनेत्री ने अब तक 50 फिल्में की हैं और 21 फ्लॉप फिल्में दी हैं। सत्याग्रह, एजेंट विनोद, कुर्बान, ओमकारा और कई अन्य जैसी उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हैं।
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ ने गुलशन ग्रोवर और अमिताभ बच्चन के साथ बूम के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। कैटरीना की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद में अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी आई, जिसने कटरीना के बॉलीवुड करियर की दिशा बदल दी। फ्लॉप फिल्में देने के बाद कटरीना ने कई हिट फिल्मों के साथ फिल्मी दुनिया में नाम बनाया है।
काजोल

काजोल ने अपनी फिल्मी करियर की शुरूआत 1992 में फिल्म बेखुदी से की थी। यह फिल्म दर्शकों को पसंद नही आई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। इसके बाद काजोल ने फिल्म बाजीगर से अच्छी शुरूआत की। यह फिल्म 1993 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में काजोल और शाहरूख की जोड़ी को खूब पंसद किया गया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।
सोनम कपूर आहूजा

सोनम ने अपनी फिल्म करीयर की शुरूआत संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से कि थी। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसके बाद सोनम ने रांझणा और नीरजा जैसी फिल्में मिलने तक उनके पास कई सारी फ्लॉप फिल्में रही। फिल्म नीरजा से सोनम बॉलवुड में नाम कमाने में कामयाब रही।
रानी मुखर्जी

रानी ने करियर की शुरूआत एक के बाद एक बॉलीवुड को फ्लॉप फिल्में दी है। ‘राजा की आएगी बारात’ और ‘मेहंदी जैसी फिल्में फ्लॉप रही। इसके बाद रानी ने स्क्रीन पर बोल्ड और दमदार सीन्स से दर्शकों का ध्यान अपनी खींचती रही। इसके साथ ही एक से बढ़कर एक रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड को हिट फिल्में दी है।
माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपनी फिल्मी करियर की शुरूआत 1984 में अबोध से की थी। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसके बाद माधुरी ने अपने अभिनय से दर्शकों का जीतती गई। साथ ही एक से एक हिट फिल्में भी दी।
ऐश्वर्या रॉय बच्चन

मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या रॉय बच्चन ने अपनी फिल्मी कैरीयर की शुरूआत और प्यार हो गया जैसी फिल्म से की थी। यह ऐश्वर्या रॉय बच्चन की डैब्यू फिल्म थी। जो 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों को द्वारा ज्यादा पंसद नही किया गया। इसके बाद साल 1999 में ऐश्वर्या रॉय की फिल्म हम दिल दे चुके सनम’ और ‘ताल’ में उनके शानदार परफॉरमेंस को काफी पंसद किया गया। इसके बाद ऐश्वर्या रॉय बच्चन फिल्मी दुनिया में एक अच्छा खासा नाम बन गई।
