इन एक्ट्रेसेस के लिए उम्र केवल एक नंबर है
यहां कुछ ऐसी ही खूबसूरत अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं, जो 40+ होने के बाद भी बॉलीवुड में खूबसूरती के जलवे बिखेर रही है।
Actress Beauty: बॉलीवड में ऐसी अभिनेत्रियों की कमी नहीं है, जिन्होंने 45 या 50 की उम्र पार कर ली है, लेकिन फिर भी बेहद सुंदर और फिट हैं। शिल्पा शेट्टी से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन तक कुछ अन्य बॉलीवुड सुंदरियां आज भी बॉलीवुड में छाई हुई हैं। हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड हस्तियां अपने ग्लैमर और खुद को बनाए रखने के तरीके के लिए जानी जाती हैं। वे अभी भी शानदार दिखती हैं और किसी भी युवा सितारे को टक्कर दे सकते हैं। यहां कुछ ऐसी ही खूबसूरत अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं, जो 40+ होने के बाद भी बॉलीवुड में खूबसूरती के जलवे बिखेर रही है।
नरगिस फाखरी
अभिनेत्री नरगिस फाखरी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। साथ ही एक प्रतिभाशाली कलाकार भी हैं। उन्होंने 2011 में इम्तियाज अली की रॉकस्टार में अभिनय की शुरुआत की और अपने अविश्वसनीय प्रदर्शन से हम सभी को प्रभावित किया था। अभिनेत्री इस साल 44 साल की हो जाएंगी, लेकिन जिस तरह से उन्होंने अपने फिगर को शेप में रहा है और उनके चेहरे पर जो ग्लो है, देखने लायक है।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी जून में 47 साल की हो जाएंगी। यह देखते हुए यकीन कर पाना मुश्किल है कि उन्होंने खुद को इतने अच्छे शेप में कैसे रखा है। वह एक फिटनेस फ्रिक हैं, जो योग को बढ़ावा देती रहती हैं। उनका इंस्टाग्राम योग आसनों, वर्कआउट वीडियो और फिटनेस से संबंधित अन्य पोस्ट से भरा है। जी हां, शिल्पा की दमकती त्वचा का राज उनकी फिटनेस है।
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी है। जिन्हें अक्सर मीडिया के विभिन्न हिस्सों द्वारा “दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला” कहा जाता है। उन्होंने 1997 में हिंदी फिल्म ‘और प्यार हो गया से’ अभिनय की शुरुआत की थी। ‘हम दिल दे चुके सनम’ में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। वर्षों बाद, वहीं जितनी सुदंर तब थी। उतनी ही प्यारी और सुंदर आज भी है। आज वह 49 साल की हैं, जिस पर यकीन करना मुश्किल है।
बिपाशा बसु
बिपाशा बसु टोंड बॉडी वाली एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं। एक फैशन मॉडल के रूप में एक सफल करियर बनाने के बाद, उन्होंने 2001 में थ्रिलर अजनबी में सहायक भूमिका के साथ अपनी फिल्मी करीयर की शुरुआत की। उनका फिल्मी करियर काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 2016 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की। अभिनेत्री 44 साल की उम्र में बिपाशा ने अपनी फिटनेस को काफी अच्छे से मेंटेन किया हुआ है।
करिशमा कपूर
करिश्मा कपूर ने अपने फिल्मी करियर के दौरान कई फिल्मों में शानदार प्रदर्शन किया है। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जो हर बार जब हम उन्हें देखते हैं तो हम हैरान रह जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करिश्मा कपूर आज 48 साल की हैं और जून में 49 साल की हो जाएंगी।
