फिल्मी किरदार के लिए ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हुई गंजी
अपने ऑन-स्क्रीन किरदारों को लेकर अभिनेत्रियाँ कड़ी मेहनत करती हैं।
Actress Bald Look: बी-टाउन अभिनेत्रियों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्हें न केवल उनके अपीयरेंस के लिए पसंद किया जाता है बल्कि स्क्रीन पर उनके शानदार प्रदर्शन के लिए भी पसंद किया जाता है। अपने ऑन-स्क्रीन किरदारों को लेकर अभिनेत्रियां कड़ी मेहनत करती हैं। वे फिल्म में अपनी भूमिकाओं में ढलने के लिए अपने लुक्स के साथ भी एक्सपेरिमेंट करती रहती है। प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और अनुष्का शर्मा जैसी अभिनेत्रियां फिल्म में अपनी किसी किरदार को करने के लिए शर्माती नहीं है। इनमें से कुछ अभिनेत्रियां पर्दे पर गंजी भी हो गई हैं। तो आइए नजर डालते हैं उन अभिनेत्रियों पर जिन्होंने अपने किरदारों के लिए गंजे लुक को अपनाया था।
तन्वी आजमी
बॉलीवुड की हिट फिल्म बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह की मां की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री तन्वी आजमी को इस भूमिका में आने के लिए गंजा होना पड़ा था। बाजीराव मस्तानी का निर्देशन मशहूर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली ने किया था।
शबाना आजमी

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी को विधवाओं के जीवन पर आधारित फिल्म वाटर के लिए अपने सारे बाल मुंडवाने पड़े थे। फिल्म काफी विवादों में रही थी और सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर बैन लगा दिया था।
तनुजा
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस तनुजा ने मराठी फिल्म ‘पितृऋण में अपने किरदार में ढलने के लिए गंजे सिर वाले लुक को चुना था। फिल्म सुधा मूर्ति की कहानी पर आधारित थी और तनुजा ने फिल्म में नायक की मां की भूमिका निभाई थी।
अंतरा माली

सिक्किम के उपहास पर आधारित और लम्बे समय तक विवादों में रही फिल्म ‘एंड वन्स आर्गन’ के लिए बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अंतरा माली को अपना सिर मुंडवाना पड़ा था।
प्रियंका चोपड़ा

हॉलीवुड में काम कर चुकी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म “मैरी कॉम” के निर्देशक के कहने पर फिल्म के लिए अपने सारे बाल मुंडवा लिए थे। प्रियंका की मेहनत इस फिल्म में रंग लाई। साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में गंजे लुक में नजर आई थीं। फिल्म में एक्ट्रेस ने एक कैंसर पेशेंट का रोल प्ले किया था और इसके लिए उन्हें अपना सिर मुंडवाना पड़ा था।
शिल्पा शेट्टी

2010 में वह इंडो-कैनेडियन फिल्म द डिज़ायर में दिखाई दीं, जिसमें उन्होंने भारतीय ओडिसी डांसर की भूमिका निभाई थी, जो अपने प्रदर्शन के लिए दुनिया भर में यात्रा करती है और प्यार और शादी में कोई विश्वास नहीं रखती है। हालांकि, परिस्थितियां उसे एक साधु का जीवन अपनाने के लिए मजबूर करती हैं। फिल्म में अपनी भूमिका के लिए शिल्पी शेट्टी को गंजा होना पड़ा था।
