Aamir Khan in SSMB 29: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की लाल सिंह चढ्डा फ्लॉप होने के बाद लगता है वे सफल फिल्म की तलाश में साउथ फिल्मों का रूख कर रहे हैं। एसएस राजमौली की फिल्म में आमिर अहम भूमिका निभाने वाले हैं। राजामौली की ‘एसएसएमबी 29’ में आमिर खान साउथ के सुपरस्टार महेशबाबू के साथ स्क्रीन शेअर करने वाले हैं। ऐसा लग रहा है कि आमिर अपने करिअर में आए ठहराव को साउथ की इस फिल्म से एक फ्रेश स्टार्ट करने को तैयार हैं।
‘एसएसएमबी 29’ में आमने सामने होंगे आमिर और महेश बाबू

बॉलीवुड के मिस्टर परफैक्शनिस्ट और टॉलीवुड के सुपरहिट स्टार महेशबाबू एक फिल्म में साथ नजर आएं फैंस के लिए ये एक बड़ी खबर है। उससे भी बडी बात है कि वो साउथ की सुपरहिट फिल्में देने वाले एसएस राजामौली के प्रोजेक्ट में एक साथ नजर आएंगे। हालांकि इस बात कि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो एक और धमाकेदार फिल्म दर्शकों को देखने को मिलने वाली है। पिछली बार आर आर आर में साथ के दो सुपरस्टार्स की पावरपैक परफार्मेंस ने फिल्म को ऑस्कर तक पहुंचा दिया था। इस बार ‘एसएसएमबी 29’ में भी दो बड़े कलाकार साथ नजर आने वाले हैं। ये बात अलग है कि इस बार ये दोनों एक दूसरे के साथ नहीं एक दूसरे के अगेन्स्ट फिल्म में काम करने वाले हैं। है। खबरों के मुताबिक फिल्म में महेशबाबू लीड एक्टर की भूमिका में नजर आएंगे। अमिर खान फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले हैं।
आमिर खान पहले भी निभा चुके हैं विलेन का किरदार
अपने हर किरदार को पूरी शिद्दत से निभाने वाले आमिर खान भले ही साउथ की फिल्म में पहली बार विलेन के रोल में नजर आएंगे। लेकिन वे पहले भी विलेन की भूमिका निभा चुके हैं। अलग अलग किरदारों को निभाने वाले आमिर कई फिल्मों में निगेटिव किरदार निभा चुके हैं। 1995 में उन्होंने आतंक ही आतंक में निगेटिव रोल निभाया था। ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म गॉडफादर से इंस्पायर्ड थी। लेकिन इस फिल्म में वे दर्शकों को प्रभवित नहीं कर पाए। इसके बाद उन्होंने अर्थ में भी एंटी हीरो कैरेक्टर प्ले किया था। 2004 में काजोल के साथ ‘फना’ में भी उन्होंने निगेटिव किरदार निभाया था। साल 2013 में आमिर ने यशराज की ‘धूम 3’ में डबल रोल के साथ निगेटिव भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में दर्शकों को उनका किरदार पसंद भी आया था। बॉलीवुड में अपने किरदारों के साथ एक्स्पेरीमेंट करने वाले आमिर अब साउथ फिल्मों में अपनी अदाकारी के जरिए दर्शकों को लुभाने का प्रयास करने वाले हैं।
