Sanam Teri Kasam
Sanam Teri Kasam

फिल्म के लिए 215 लड़कियों ने दिया ऑडिशन, सिर्फ इस वजह से मावरा होकेन को मेकर्स ने किया था कास्ट

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ अपना जलवा दिखा रही है। पहली बार यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। उस समय फिल्म बुरी तरह पीट गई थी, लेकिन इतने सालों बाद अब फिल्म को दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।

Sanam Teri Kasam: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ अपना जलवा दिखा रही है। पहली बार यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। उस समय फिल्म बुरी तरह पीट गई थी, लेकिन इतने सालों बाद अब फिल्म को दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। इस फिल्म को लेकर फैंस बहुत ज्यादा क्रेजी हैं और इंटरनेट पर इसकी खूब बातें हो रही हैं। अब री-रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि आखिर इस फिल्म में ‘सरू’ का रोल मावरा होकेन को ही क्यों मिला?

बता दें कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा फिल्म की लीड हीरोइन थीं। उन्होंने बेहद सादगी से अपना किरदार निभाया था। सनम तेरी कसम फिल्म से मावरा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, लेकिन उस वक्त फिल्म फ्लॉप होने की वजह से मावरा को भी भारत में खास पहचान नहीं मिली थी। अब फिल्म के री-रिलीज होने के बाद मूवी के साथ मावरा की खूबसूरती की भी काफी चर्चा हो रही है।

लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म के लिए लिए करीब 215 लड़कियों ने ऑडिशन दिया था। इसके बावजूद सबको पीछे छोड़ते हुए मावरा को लीड एक्ट्रेस के तौर पर चुना गया था। दरअसल, मावरा का एक पुराना इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें फिल्म में सेलेक्ट करने की एक खास थी। एक्ट्रेस ने कहा- मुझे बताया गया था कि इस रोल के लिए करीब 215 लड़कियों ने ऑडिशन दिया था, लेकिन कोई भी रोते हुए ज्यादा खूबसूरत नहीं लग रही थी। फिल्म में कई सारे इमोशनल सीन्स थे, इसलिए कास्टिंग के वक्त ये एक अहम फैक्टर था। मगर आखिर में मुझे ये रोल मिला, क्योंकि मैंने इमोशनल मोमेंट में भी काफी ग्रेसफुली मैनेज किया।

सनम तेरी कसम एक बेहद ही इमोशनल फिल्म है और इस फिल्म के किरदार भी उतने ही इमोशनल होने चाहिए थे। फिल्म में मावरा होकेन के अलावा हर्षवर्धन राणे भी लीड रोल में थे। दोनों कलाकारों ने ही अपने-अपने किरदार को बेहद कमाल के तरीके से निभाया है।इस फिल्म में एक लव स्टोरी दिखाई गई है, जो बेहद इमोशनल है। फिल्म की पूरी कहानी मावरा होकेन और हर्षवर्धन राणे के आस-पास घूमती नजर आती है। दोनों ही स्टार्स की जोड़ी भी साथ में खूब जच रही है और दोनों ने कमाल की एक्टिंग की है।

अगर बता इस फिल्म की री-रिलीज की करें तो वैलेंटाइन वीक में 7 फरवरी 2025 को ये फिल्म 9 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इस बार फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। हर्षवर्धन राणे और मावरा की सिजलिंग केमिस्ट्री फैंस के दिलों को छू रही है। फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ की अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग है और आज इस फिल्म को दर्शक खूब प्यार भी दे रहे हैं। फिल्म को भले ही दूसरी बार सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है, लेकिन ये मोटी कमाई कर रही है। इतना ही नहीं बल्कि फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं और इसकी कहानी की खूब सराहना हो रही है।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...