आज जमाना सेल्फी का है, शादी में गए या फिर ऑफिस में कोई कुछ हुआ हो  या फिर किसी दिन नई ड्रेस पहन ली सेल्फ़ी तो बनती हैं बॉस  पर क्या आपको पता हैं आप अपने सेल्फ़ी को और भी सुंदर बना सकते हो इसके लिए जानिए कुछ ऐसे टिप्स जिससे आपकी सेल्फ़ी का एक नया लुक हो 

1.सेल्फ़ी स्टिक:  अगर आप सेल्फी फ्रीक है तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

2. झुककर सेल्फी लें: सेल्फी के टाइम कैमरा आपके बहुत नजदीक होता है, ऐसे में खुद को दूर दिखाने के लिए आप तन जाते हैं, ऐसा करने से बचें। सेल्फी में आपको एकदम आरामदायक पोजिशन में दिखना चाहिए और इसके लिए जब भी सेल्फी क्लिक करें तो सिर को थोड़ा झुका लें या फिर आराम से बैठकर सेल्फी लें, इससे सेल्फी के समय आपका हाथ भी नहीं दिखेगा। ध्यान दें कि सेल्फी के टाइम सिर को बाएं या दाएं ओर थोडा झुकाकर फोटो क्लिक करें, तब आपकी सेल्फी बेस्ट आएंगी।

3.फ्लैश सब्जेक्ट पर रखें: सेल्फी लेते समय जरूरी है कि रोशनी आप पर यानि सब्जेक्ट पर पड़े, लेकिन यहां जरूरी है कि ज्यादा फ्लैश न पड़े, वर्ना तब भी सेल्फी साफ नहीं आएगी। सेल्फी क्लिक करते टाइम ध्यान दें कि अगर रोशनी पीछे से आ रही हो और आप थोड़ा साइड पोज देकर सेल्फी लें। ऐसा करने से पिक्चर बहुत क्लीन एंड क्लियर आएगी।

4. जूम – सेल्फी के दौरान जितना हो सके जूम से बचें। क्योंकि आमतौर पर फोन में डिजिटल जूम होता है और यह हर बार जूम के साथ पिक्चर की क्वालिटी को खराब होती है। अगर जूम करना जरूरी है तो आप 2x या 4x तक का ही उपयोग करें।

5 .नजरे कैमरा पर रखें: सेल्फी में कैमरा स्क्रीन के ऊपर होने के कारण, जब सेल्फी क्लिक होती है तो बहुत बार ऐसा लगता है कि आप कैमरा की तरफ नही बल्कि कहीं बाहर देख रहे हैं,क्योंकि उस टाइम आप स्क्रीन के बहुत करीब होते हैं। इसलिए कोशिश करें कि जब भी सेल्फी क्लिक करें तो आपकी नजरे कैमरा पर हो।

6. बाई डीफाल्ट मोड: जब भी आपका मन हो कि आज मुझे सेल्फी लेनी है तो उस टाइम अपने कैमरे को बाई डीफाल्ट मोड पर न रखें। इसे आप ऑटो सेटिंग भी कह सकते हैं। दरअसल इस मोड पर क्लिक करने से आपकी तस्वीर पर लाइट और इफेक्ट करीब होने के कारण इतने खराब पड़ते है कि सेल्फी बहुत खराब क्लिक होती है।

7.ग्रुप सेल्फी से बचें: दोस्तों का साथ किसे पसंद नहीं होता, उनके साथ बिताएं हर पल को हर कोई कैद कर लेना चाहता है,लेकिन बात अगर सेल्फी की हो रही है तो जहां तक हो सकें ग्रुप सेल्फी से बचें,क्योंकि इसमें इतने सारे लोग होते है कि हर किसी को कैमरा के एंगल में फोकस नहीं किया जा सकता। लोग जितने कम होंगे उतनी सेल्फी बेहतर क्लिक होगी।

8. साइड पोज – सेल्फी के दौरान अक्सर आप सामने से फोटोग्राफी करते हैं। इसके बजाए कोशिश करें कि आप थोड़ा साइड पोज दें। अर्थात फोटो दाईं या बाईं ओर से लें। इस दौरान थोड़ा मुश्करा दें तो तस्वीर और खिलकर आएगी।

9. स्क्रीन के बजाए कैमरा देखें – सेल्फी लेते समय अक्सर लोग फोन की स्क्रीन की ओर देखते हैं, बजाय फोन के कैमरा में देखने के। यह सेल्फी लेते हुए एक बड़ी गलती साबित होती है। इसलिए कोशिश करें कि स्क्रीन के ऊपर कैमरे में देखें।

10. कैमरा बटन से बचें – जब आप सेल्फी लेते हैं तो उस वक्त स्क्रीन पर दिए गए कैमरा बटन को टच करना काफी मुश्किल होता है और फोटो खराब हो जाती है। ऐसे में आप सेल्फ टाइमर का उपयोग कर सकते हैं। यह अधिकतम 2 से 3 सेकेंड का होता है, स्क्रीन पर टैप करते ही टाइमर स्टार्ट हो जाएगा और एक परफेक्ट सेल्फी लेगा।

11. परफेक्ट एंगल – सेल्फी लेते वक्त परफेक्ट एंगल का हमेशा ध्यान रखना चाहिए. जैसे ही आप सेल्फी लेने जा रहे हैं, अपने सिर को एकबार राइट साइड और फिर लेफ्ट साइड रखकर फोन की स्क्रीन पर नजर डालें. इससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि, एक साइड दूसरे साइड से काफी बेहतर है. ऐसे में जो एंगल आपको अच्छा लगे, तुरंत ही फोटो क्िलक कर लें. कभी भी स्क्रीन के बीच में फेस रखकर सेल्फी न लें, यह अच्छी नहीं आएगी.

12. इंट्रेस्टिंग का – कुछ इंट्रेस्टिंग काम करते हुए सेल्फी लेना काफी खास है. सेल्फी लेते समय कभी भी सीधे बनकर न बैठें, कुछ न कुछ हरकतें करते रहें. ऐसी सेल्फी काफी अच्छी मानी जाती है.

13. स्माइलिंग फेस – कोई भी फोटो तभी अच्छी मानी जाती है, जब उसमें मुस्कराहट का अलग अंदाज देखने को मिले. आपको मोनालिसा की वो तस्वीर तो याद ही होगी, जो अपनी स्माइल के कारण पूरी दुनिया में फेमस है. इसी तरह सेल्फी लेते वक्त स्माइलिंग फेस सबसे महत्वपूर्ण होता माना जाता है.

14. फुल बॉडी शॉट – ज्यादातर सेल्फी में आपको सिर्फ चेहरे ही दिखाई देते हैं, लेकिन फुल बॉडी शॉट एक बेहतर सेल्फी ऑप्शन बन सकता है. किसी फुल साइज मिरर के सामने सेल्फी लेना काफी अलग एक्सपीरियंस होता है. तो अबकी बार ट्राइ करके देखिएगा. सेल्फी को कभी भी एडिट नहीं करना चाहिए. इससे फोटो में रियल्टी नहीं रहती है. सेल्फी जैसी भी आई है, वह अपने आप में बेस्ट है.

15. बैक कैमरे – आमतौर पर सेल्फी लवर्स अपने स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरे से सेल्फी लेते हैं. हालांकि यह काफी अच्छा है लेकिन अगर आप इससे भी बेहतर सेल्फी चाहते हैं, तो हमेशा बैक कैमरे का यूज करें. बैक कैमरा का रिजॉल्यूशन काफी हाई होता है, जिसमें कि ब्लरनेस के चांस कम रहते हैं.

ये भी पढ़ें-