
हर साल होने वाले इस ग्रांड इवेंट में प्रियंका ने सिल्वर-पेस्टल गाउन पहना था। मेकअप और हेयर की बात करें तो उन्होंने दोनों ही काफी लाउड और ड्रामेटिक रखा। निक के लुक की बात करें तो जहां वाइफ प्रियंका काफी लाउड लुक में नजर आई वहीं निक उतने ही सिंपल व्हाइट सूट में।

आपको बता दें कि इस बार मेट गाला की थीम Notes on Fashion रखी गई थी। इसी को फॉलो करते हुए निकयंका ने अपना लुक और आउटफिट सलेक्ट किया। प्रियंका और निक के आउटफिट को Dior ने डिजाइन किया है।

प्रियंका ने अपने हेयरडो और मेकअप में एक्सपेरिमेंट करके यह यूनीक लुक पाया। प्रियंका ने अपने लुक को सिल्वर पंप्स और पर्पल ड्रॉप ईयरिंग्स, मल्टी लेयर पैंडेंट से कम्पलीट किया. प्रियंका के हेयरडो में सबसे खास नजर आया उनके सिर पर लगा सिल्वर केज क्राउन, जिसने उनके एक्सेसरीज डिपार्टमेंट को हाईलाइट किया।

