कभी ‘चांदनी’ बनकर अपनी दिलकश अदाएं के लिए, कभी अपनी खूबसूरती के लिए, तो कभी अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों को गुदगुदाने के लिए लोकप्रिय बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का 24 फरवरी को देर रात कार्डियक अरेस्ट होने की वजह से निधन हो गया। 
फॉरेंसिक रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीदेवी की मौत बाथटब में अकस्मात डूब जाने की वजह से हुई है। 



 
आखरी लम्हों के पहले कर रही थी डिनर डेट की तैयारी
श्रीदेवी अपने भतीजे की शादी अटेंड करने दुबई गई थी और उनके साथ उनके पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर भी थे। 
ऐसा बताया जा रहा है कि शादी के बाद श्री देवी का पूरा परिवार इंडिया वापस लौट आया था और श्री देवी खुद वहां अपनी पेंटिंग्स के ऑक्शन को अटेंड करने वाली थी। 24 फरवरी को श्रीदेवी को सरप्राइज़ डिनर देने के उद्देश्य से जब बोनी कपूर वापस दुबई उनसे मिलने पहुंचे तो दोनों ने आपस में 15 मिनट बात की और फिर श्रीदेवी तैयार होने के लिए वॉशरुम चली गई। 15 मिनट बाद भी जब वो वॉशरूम से नहीं निकली और कई कोशिशों के बाद अंदर से जबाव नहीं दी, तब बोनी ने दरवाज़ा खुलवाया और श्रीदेवी को बाथटब में बेसुध पाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने उन्हें ब्रॉट ऑन डेड घोषित कर दिया था। 
 
कुछ घंटों पहले बेहद खुश नज़र आ रही थी श्रीदेवी
श्रीदेवी की मौत के बाद उनके भतीजे मोहित मारवाह की शादी का वो वीडियो वायरल हो गया है जिसमें श्रीदेवी बेहद खुश और एंजॉय करने तके मूड में दिख रही थी। वो खुश थी, देखिए वीडियो- 
 
 

#Sridevi 💔

A post shared by Peeping Moon (@peepingmoon) on



 
थीं परिवार के बीच मगर बड़ी बेटी जाह्नवी से दूर
श्रीदेवी के इंस्टाग्राम पर शादी के समय की कई तस्वीरें हैं जिनमें वो खुशी के साथ तो नज़र आ रही हैं, लेकिन इस ट्रिप पर उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी उनके साथ नहीं थी। 
 
 

Antara Marwah❤️❤️😘😘

A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor) on



 सदमे में है बॉलीवुड
 
श्रीदेवी के अचानक दुनिया को छोड़ कर चले जाने से बॉलीवुड के कई सेलेब्स सदमें में है। सभी ने ट्विटर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली दी है। कोई शॉक्ड है , तो कोई बेहद दुखी।