सब टीवी पर आने वाला धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा काफी लंबे समय से लोगो की फेवरेट लिस्ट में शामिल रहा है। इस शो की जान और शान इसके वो टैलेंटड किरदार हैं जो इतने सालों से नॉनस्टॉप दर्शकों का मनोरंजन करते हुए आ रहे हैं।  साल जुलाई 2008 में शुरू हुआ ये शो आज भी टीआरपी लिस्ट में ज्यादातर आगे ही रहता है।

 

 
लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि जो कलाकार तारक मेहता के जरिए आपका इतना एंटरटेनमेंट कर रहे हैं वह एक दिन का कितना चार्ज करते हैं? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं  इन सितारों की एक दिन की सैलरी ?
 
दिलीप जोशी: दिलीप शो में जेठालाल का किरदार निभाते हैं। वह एक एपिसोड के लिए 50,000 फीस लेते हैं।
दिशा वकानी: शो में दयाबेन का किरदार निभाती नजर आने वाली दयाबेन पर दिन का 40,000 चार्ज करती थीं।
अमित भट्ट: अमित शो में चंपकलाल जयंतीलाल गड़ा का किरदार निभाते नजर आते हैं। वह जेठालाल के पिता का रोल निभाते  हैं। अमित एक दिन का 35,000 चार्ज करते हैं।
शैलेश लोधा: शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश एक दिन का 32,000 चार्ज करते हैं।
नेहा मेहता: तारक मेहता की पत्नी का किरदार निभाने वाली नेहा एक दिन का 25,000 चार्ज करती हैं।
मुनमुन दत्ता: मुनमुन शो में बबीता कृष्णन अय्यर का किरदार निभाती हैं। वह एक दिन का 30,000 चार्ज करती हैं।
घनश्याम नायक: घनश्याम शो में नट्टूकाका का किरदार निभाते हैं। वह एक दिन का 30,000 चार्ज करते हैं।
गुरुचरण सिंह: शो में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण एक दिन का 28,000 चार्ज करते हैं।
श्याम पाठक: पत्रकार पोपटलाल पांडे का किरदार निभाने वाले श्याम एक दिन के लिए 28,000 चार्ज करते हैं।
सोनालिका जोशी: माधवी भाभी का किरदार निभाने वाली सोनालिका एक दिन का 25,000 चार्ज करती हैं।
मयूर वकानी: शो में सुंदरलाल उर्फ दयाबेन के भाई का किरदार निभाने वाले मयूर एक दिन का 20,000 चार्ज करते हैं।
राज अंदकत: राज शो में तप्पू का किरदार निभाते हैं। वह एक दिन का 10,000 चार्ज करते हैं।