फिल्म इंडस्ट्री जॉइन करने के पहले सारा अली खान का वज़न 96 किलो था और इस बारे में वो बहुत खुलकर बात करती हैं। सारा ने सोशल मीडिया पर भी अपने पहले की कई तस्वीरें शेयर की हैं।
हाल ही में रिलीज़ हुई अपनी फिल्म लव आज कल को प्रमोट करते हुए जब सारा अली खान करीना कपूर के रेडियो शो व्हाट विमेन वान्ट सीज़न 2 में पहुंची तो वहां भी करीना और सारा ने इस विषय पर बात किया था। करीना ने जब सारा को कहा कि वज़न कम होने के बाद लोगों को आपको देखने का नज़रिया बदल जाता है तो सारा ने जवाब देते हुए कहा कि आपने तो मुझे वैसे देखा है।
View this post on Instagram#DaburAmlaWhatWomenWant Season 2 Ep 9 with @saraalikhan95 Out Now !! ❤️ Link in bio.
इस पर करीना ने कहा कि हां, लेकिन अब तुम बहुत बोरिंग हो गई हो क्योंकि तुम पहले की तरह पिज़्जा नहीं खाती अब। करीना की इस बात को आगे बढ़ाते हुए सारा ने कहा कि हां, लेकिन अब मैं पिज़्ज़ा खरीदने के लिए पर्याप्त पैसे कमा रही हूं।
करीना और सारा भले ही अपने फिटनेस के आगे किसी को टिकने नहीं देती, लेकिन अब आप समझ गए होंगे कि हमारी बॉलीवुड ब्यूटीज़ को भी पिज़्जा खाना कितना पसंद है।
