अवंतिका मलिक-
बहुत कम लोग जानते हैं कि रनबीर कपूर के शुरूआती क्रश में इमरान खान की वाइफ अवंतिका मलिक का नाम भी शामिल है। ऐसा बताया जाता है कि जिन दिनों अवंतिका 90 के दशक के सीरियल ‘जस्ट मोहब्बत’ में काम कर रही थीं, उस समय रनबीर अक्सर उनसे मिलने सेट पर पहुंच जाया करते थे। 5 साल साथ रहने के बाद दोनों ने अपनी राहें बदल ली और फिर अवंतिका के लाइफ में इमरान खान की एंट्री हुई।

सोनम कपूर-
सोनम कपूर और रनबीर कपूर के बीच अफेयर की खबरों ने तब ज्यादा जोर पकड़ा जब इन दोनों की पहली फिल्म सांवरिया रिलीज़ हुई। इस फिल्म के पहले रनबीर और सोनम ने संजय लीला भंसाली को फिल्म ब्लैक में असिस्ट किया था और तभी से इनकी दोस्ती गहरी हो गई थी। वैसे रनबीर और सोनम ने हमेशा अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम ही दिया।

नंदिता मथानी-
रनबीर कपूर बचपन से ही खुद से 10 साल बड़ी डिज़ाइनर नंदिता मथानी से इम्प्रेस थे और उनकी ये पसंद इस हद तक बढ़ी कि कुछ समय के लिए ये दोनों एक दूसरे को डेट भी करने लगे। दोनों को कभी कॉफी डेट तो कभी ऑस्ट्रेलिया में छुट्टी मनाते देखा जाने लगा। ऐसा कहा जाता है कि इस रिलेशन के टूटने में रनबीर की मॉम नीतू सिंह का बड़ा हाथ है और उन्होंने ही उसे अपने करियर पर ज्यादा फोकस डालने के लिए समझाया।

दीपिका पादुकोण-
ये कहना गलत नहीं होगा कि लाइमलाइट में आने के बाद रनबीर कपूर की लाइफ में दीपिका वो पहली लड़की हैं जिनसे रनबीर का रिश्ता लंबा चला। दोनों ने एक दूसरे को को लगभग दो सालों तक डेट किया। इनके रिलेशनशिप की खासियत ये थी कि ये दोनों अपनी फीलिंग्स को खुलकर स्वीकार करते थे, जो कि इन दोनों ने अपने दूसरे रिलेशनशिप में नहीं किया। इन दोनों के अलग होने के पीछे रनबीर का दिलफेक स्वभाव और उनकी मम्मी का इस रिलेशन को नापसंद किया जाना मुख्य समझा गया। वैसे अलग होने के बाद भी इन दोनों के बीच अच्छे रिश्ते हैं और दोनों ने साथ में ‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘तमाशा’ साथ में की है।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नरगिस फाखरी-
नरगिस फाखरी के साथ रनबीर का नाम उस वक्त जुड़ा जब दोनों ने फिल्म रॉकस्टार में साथ काम किया। हालांकि ये बहुत ही कम समय का रिश्ता था। वैसे नरगिस फाखरी अब भी कहती हैं कि रनबीर उनके लिए स्पेशल है।

कटरीना कैफ-
रनबीर कपूर और कटरीना कैफ ने अपने रिलेशन पर ज्यादा खुलकर कभी बात नहीं की, लेकिन इन दोनों ने एक दूसरे का साथ 6 सालों तक दिया। ये दोनों फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी से करीब आए थे और रनबीर के अनुसार उनके पेरेन्ट्स के बाद कटरीना ही वो इंसान है जिन्होंने रनबीर पर सबसे ज्यादा प्रभीव छोड़ा है। इन दोनों के अलग होने की कई वजह थी जिसमें एक ये थी रनबीर शादी के लिए तैयार नहीं थे, दूसरा उनकी फैमिली खासतौर से नीतू सिंह को कटरीना पसंद नहीं थी।

मावरा होकेन-
कटरीना कैफ से अलग होने के कुछ ही समय बाद रनवीर का नाम मावरा होकेन से जोड़ा जाने लगा, लेकिन इसे मावरा ने सिर्फ एक अफवाह बताकर खारिज कर दिया। वैसे मावरा के साथ रनबीर का अफेयर भले ही ना हो, लेकिन ये बताना जायज है कि जिस फैमिली को रनबीर की ज्यादातर गर्लफ्रेंड्स पसंद नहीं थी, उन्हें मावरा इतनी पसंद थी की रिद्धिमा (रनबीर की बहन) ने मावरा को एक ब्रेसलेट भी गिफ्ट किया था। इतना ही नहीं मावरा ने नीतू के 58वें जन्मदिन पर भी इस परिवार से भेंट की थी।

ये भी पढ़े-
शाहरुख, सलमान को बेवजह मिलते हैं पैसे?
बॉलीवुड में कोई आपका दोस्त नहीं होता है- प्राची देसाई
कुछ ऐसे हैं ‘दंगल’ के ये हानिकारक बापू, देखिए गाना
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
