एक समय था जब टीवी की दुनिया में एक्ट्रेस स्मृति इरानी का राज हुआ करता था और आज वो समय है जब राजनीति की दुनिया में भी स्मृति इरानी अपनी सफलता का परचम लहरा रहीं है। जितना पसंद स्मृति को एक्टिंग के क्षेत्र में किया गया था उतना ही उन्हें राजनीति की फील्ड में भी सराहा जा रहा है और यही वजह है कि हाल ही में हुए चुनाव में स्मृति ने जीत हासिल करके महिला, बाल विकास व कपड़ा मंत्री का पद हासिल किया।

जहां एक तरफ स्मृति सोशल वर्क के लिए हमेशा तत्पर्य रहती हैं वहीं वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी फैमली और फ्रेंड के साथ बिताये गए पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। स्मृति ईरानी ने एक बार फिर से अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक थ्रोबैक फोटो पोस्ट की है।

उन्होंने फोटो पर मजाकिया अंदाज में कैप्शन भी लिखा है। स्मृति ईरानी के इस फोटो में उनके साथ बीजेपी सांसद दर्शना जरदोश भी नजर आ रही हैं। ईरानी और सांसद दर्शना जरदोश की फोटो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

अपनी थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए ईरानी ने कैप्शन लिखा है कि क्या से क्या हो गए देखते-देखते। ईरानी के इस पोस्ट पर 48,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों में कमेंट्स आ गए हैं।
