बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की जिंदगी गैलेक्सी अपार्टमेंट के इर्द-गिर्द ही घूमती दिखाई देती है। अक्सर उनके चाहने वाले इसी बिल्डिंग के नीचे उनका इंतजार करते हैं। मुंबई घूमने आने वाले लोग तो गैलेक्सी अपार्टमेंट को भी अपने सफर का एक पड़ाव बना लेते हैं। लेकिन सलमान की जिंदगी सिर्फ इस एक इमारत से नहीं पूरी होती है। उनके लिए तो उनका पनवेल फार्म हाउस भी उतना ही जरूरी है। खास बात ये है कि लॉकडाउन के इस लंबे दौर में भी सलमान मुंबई में नहीं हैं बल्कि पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में हैं।उनके मुंबई वाले घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बारे में तो आपने बहुत सी बातें सुनी होंगी, जैसे इस बिल्डिंग के ज्यादातर फ्लैट खान परिवार के ही हैं। या उनका परिवार यहां पिछले 40 साल से रह रहा है। अब उनके फार्महाउस के बारे में भी कुछ मजेदार बातें जान लीजिए। यकीन मानिए सच्चे सलमान खान फैन के लिए भाईजान की इस पसंदीदा जगह के बारे में जानना बहुत जरूरी है। चलिए फिर जानते हैं-
सोच से भी ज्यादा बड़ा है फार्महाउस-
पनवेल फार्महाउस में अक्सर पार्टियां होती हैं। अनगिनत बॉलीवुड सितारे इसका हिस्सा बनते हैं लेकिन जगह की दिक्कत कभी नहीं होती होगी। जानते हैं क्यों? क्योंकि यहां जगह की कोई कमी है ही नहीं। ये फार्महाउस 150 एकड़ का है। यानि जरूरत से ज्यादा बड़ा।
फार्महाउस का नाम क्या है?-
सभी लोग सलमान खान के इस फार्महाउस को पनवेल फार्महाउस नाम से ही जानते हैं। जबकि पनवेल तो मुंबई-पुणे के बीच बसी एक छोटी सी जगह है। दरअसल इस फार्महाउस का असल नाम अर्पिता फार्म्स है। जो उनकी छोटी बहन अर्पिता के नाम पर रखा गया है।
गणेश जी की मूर्ति-
पनवेल फार्महाउस के प्रवेश पर ही भगवान गणेश की मूर्ति रखी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अर्पिता खान शर्मा गणेश जी की बड़ी भक्त हैं। ये मूर्ति इसलिए भी अलग है क्योंकि इसका रंग काला है।
चारों ओर जंगल और जानवर-
सलमान खान के इसफार्महाउस में जंगली जानवर अक्सर देखे जाते हैं। दरअसल इस पूरी जगह प्रकृति से बेहद करीब है। कह सकते हैं, यहां अभी आधुनिकिकरण नहीं हुआ है। यही वजह है कि यहां अक्सर चीता, कोबरा सांप आदि देखे जाते हैं। बत्तखें, बकरी आसी तो यूंहीं टहलती मिल जाती हैं। कुछ दिन पहले अर्पिता के पति आयुष शर्मा को तो जिम में सांप दिख गया था। उन्होंने ये बात खुद ही बताई थी और माना था कि यहां रहना ऐसा लगता है मानो वो सफारी पर हों।