स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर लाखों युवाओं के दिल में राज करने वाले तन्मय को अपने एक मजाक पर सोशल मीडिया पर इतनी जबरदस्त ट्रोलिंग झेलनी पड़ी कि वो कुछ दिनों तक बिलकुल नज़र नहीं आए। उस समय उन्होंने लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर पर भद्दा-सा मजाक वाला वीडियो बनाया था।

अब उन्होंने एक और वीडियो पोस्ट किया है, लेकिन ये वीडियो आपको अच्छी लगेगी क्योंकि इस वीडियो में उन्होंने एक हनी बी का रूप धरा है और अपने फैन्स को ये संदेश दिया है कि जो लोग ट्रोलिंग करते हैं वे असल जिंदगी में खुद असुरक्षा की भावना से ग्रसित होते हैं। 

तन्मय के इस वीडियो को सुनकर लगता है कि ये वीडियो काफी हद तक उनकी फीलिंग्स बयां करता है और जिन लोगों को उन्हें हेट मेसेज भेजे थे उनके लिए ये तन्मय का जवाब है। 

वैसे इस वीडियो को तन्मय ने जिस भी उद्देश्य से पोस्ट किया हो, ये वीडियो ऐसे लोगों को जिन्हें कभी न कभी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है सकारात्मक संदेश देने वाला है। 

 

ये भी पढ़े-

तन्मय भट्ट के इस वीडियो पर उखड़ गया बॉलीवुड

मलाइका ने की मालदीव में मस्ती, देखिए तस्वीरें

दीपिका पादुकोण के 5 हॉट फेवरेट्स