करीना ने हाल ही में एक फैशन शो के दौरान दिए अपने इंटरव्यू में ये बताया था कि कैसे सैफ तैमूर के लिए हमेशा सतर्क रहते हैं और अपने पुराने तजुर्बों को ध्यान में रखते हुए तैमूर का ख्याल रखते हैं। सैफ को तैमूर के किसी काम में किसी की मदद की जरूरत नहीं पड़ती और तैमूर भी अपने पापा को इतने ही गौर से देखता है। और ये बात तैमूर की हालिया वायरल हुई तस्वीर को देखकर सच भी लगती है।

उसकी पहले आई तस्वीरों से अलग है, लेकिन इस तस्वीर में उसका चेहरा साफ दिख रहा है और जन्म के 46 दिनों बाद वो पहले से ज्यादा क्यूट भी दिख रहा है। वैसे जो लोग तैमूर की इस तस्वीर को पहले की तरह फेक मान रहे हैं उन्हें ये बता दें कि एक वेबसाइट पर दिए अपने इंटरव्यू में सैफ ने ये माना कि ये फोटो तैमूर की ही है।
करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर का जन्म 20 दिसबंर 2016 को हुआ था औऱ जन्म के बाद से ही तैमूर सोशल मीडिया पर कभी अपने नाम के लिए तो कभी अपने लिप्स के लिए छाए हुए है। वैसे शाहरुख खान और गौरी खान के सबसे छोटे बेटे अबराम के पैदाइश के बाद से सोशल मीडिया पर इतना अटेंशन तैमूर को ही मिल रहा है और ये जायज भी है क्योंकि जब करीना खुद ही अपनी प्रेगनेन्सी के नौ महीनों मे हमेशा सोशल माडिया पर छाई रही थी, तो फिर सोशल मीडिया पर तैमूर का क्रेज होना जाहिर है।
ये भी पढ़े-
ऐनिवर्सरी मनाने सैफ के पास पहुंची करीना
कुछ ऐसी होगी विद्या बालन की कहानी 2, देखिए ट्रेलर
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
