शिल्पा शेट्टी के फैन्स उन्हें लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर देखेंगे। जी हां, शिल्पा जल्दी ही दिलजीत दोसांझ और यामी गौतम के साथ अगस्त में शूटिंग शुरू करेंगी। शिल्पा फिल्म में एक लेखिका बनेंगी और ऐसा बताया जा रहा है कि फिल्म में उनकी भूमिका अहम है। शिल्पा ने फिल्मों को उस वक्त अलविदा कहा था जब उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल हो रही थी। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा था कि मेरे करियर में वो ऐसा समय था जब मैं बहुत कोशिश कर रही थी, लेकिन मुझे लग रहा था कि मैं पिछड़ती जा रही हूं। उस वक्त कुछ निर्माताओं ने मुझे अपनी फिल्मों से निकाल भी दिया था।

वैसे भले ही शिल्पा फिल्मों में काम नहीं कर रही थी, लेकिन वो लंबे समय से टीवी पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराती रही हैं। वो डांस रिएलिटी शो नच बलिए के कई सीज़न्स में वो जज रह चुकी हैं, बिगबॉस सीज़न 2 को भी होस्ट कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी शिल्पा बहुत एक्टिव हैं। वो यू ट्यूब पर कुकिंग वीडियोज़ भी अपलोड करती रहती हैं। 

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on



 



 

ये भी पढ़े-

ये कहानी देश पर गर्व करना सिखाती है- अक्षय कुमार

मिशन मंगल- जितना ऊंचा हो आसमान, ये सिंदूर दूर तक जाएगा

ट्रोलिंग से परेशान है मौनी रॉय